यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Palestine War पर स्वरा भास्कर और कंगना रनोट ने किया रिएक्ट, जानिए कौन-किसके सपोर्ट में?
Israel-Palestine Conflict बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड फिल्म इंस्डस्ट्री की दो एक्ट्रेसेज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें कंगना रनोट (Kangana Ra ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर स्वरा भास्कर ने किया रिएक्ट
- कंगना रनोट ने इजरायल को लेकर लिखी ये बात
- नहीं थम रहा इजरायल और फिलिस्तीन के भी घमासान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine) के बीच छिड़े युद्ध से मौजूदा समय में माहौल काफी गर्माया हुआ है। दोनों देशों के बीच हो रही इस टकराव पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इस बीच बॉलीवुड की सुपरस्टार कंगना रनोट और स्वरा भास्कर ने इस मामले पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं कि स्वरा और तेजस (Tajas) फिल्म आदकारा ने कंगना ने इस मामले पर क्या कहा है और किस एक्ट्रेस ने इनमें से कौन से देश को सपोर्ट किया है।
इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को स्वरा ने रखी अपनी राय
सबसे पहले बात करते हैं स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की तो वह अपने बेबाक बोल के लिए काफी जानी जाती हैं। इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध को लेकर स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में फिलिस्तीन को सपोर्ट किया है। इस इंस्टा स्टोरी में स्वरा ने लिखा है-

''जब इजरायल ने फिलिस्तीन पर हमला किया, उनके घरों का तबाह कर उनकी जमीनी कब्जा लीं, यहां तक की बच्चों तक को नहीं छोड़ा, लंबे अरसे तक गाजा पर बमबारी के जरिए वहां लोगों को नुकसान पहुंचाया, तब किसी को कोई हैरानी नहीं हुई।
ऐसे में अब जो लोग इजरायल पर हुए अटैक का शोक मना रहें हैं तो वो दोगले हैं।'' इस तरह से स्वरा ने फिलिस्तीन के समर्थन में बड़ी बात लिखी है।
ये भी पढ़ें- Israel-Palestine War की दहशत देख दहला अक्षय कुमार का दिल, बोले- 'लोगों को मारकर कुछ ठीक नहीं होगा'
कंगना रनोट ने इजरायल को लेकर लिखी ये बात
स्वरा भास्कर के बाद कंगना रनोट (Kangana Ranaut) इजरायल और फिलिस्तीन युद्द को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में अपनी राय रखते हुए लिखा है- ''मौजूदा हालातों को देखते हुए सोशल मीडिया पर सामने आईं इजरायली महिलाओं की तस्वीरों देख कर रुह कांपना तय है। महिलाओं की लाशों के साथ आतंकी बलात्कार जैसा घिनोना काम कर रहे हैं।
खबरें और भी

एक इजरायली महिला सैनिक को बिना कपड़ों के घुमाया गया। ये सब देख कर बुरी तरह से टूट गई हूं।'' इस तरह से तेजस फिल्म अदाकारा कंगना रनोट ने इजरायल के समर्थन में बनी पक्ष रखा है। इससे पहले अक्षय कुमार भी इजरायल और फिलिस्तीन युद्द पर को अपनी राय रख चुके हैं।