'मैंने कभी हाथ नहीं उठाया लेकिन...', बच्चों की परवरिश पर बोले Javed Jaaferi, तमीज सिखाने पर बोली ये बात
जावेद जाफरी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने कभी अपने बच्चों पर हाथ नहीं उठाया, लेकिन उन्होंने उन्हें इतनी तमीज सिखाई है कि वह सबका आदर करें। ...और पढ़ें

बेटे की परवरिश पर बोले जावेद जाफरी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। सिनेमा जगत के सितारे हों या कोई आम इंसान, माता-पिता के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि बच्चों के साथ किन मामलों में कितना सख्त और कितना नर्म रहना चाहिए। हंगामा 2 और दे दे प्यार दे 2 फिल्मों के अभिनेता मीजान जाफरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में अनुशासन के मामले में मेरे पिता और अभिनेता जावेद जाफरी काफी सख्त थे। हालांकि, जावेद का मानना है कि जहां जैसी आवश्यकता हुई, उन्होंने वैसा ही रवैया अपनाया।
'मैं तमीज के मामले में बहुत सख्त हूं'
मीजान जाफरी के पिता जावेद का कहना है, बच्चे लोग तो ये बोलेंगे ही। मैं बहुत सख्त नहीं था। मैंने कभी किसी पर हाथ नहीं उठाया, लेकिन मैं तमीज के मामले में बहुत सख्त रहा हूं। किससे कैसे बात करनी है? अगर घर में काम करने वाले भी हैं तो उनसे तू तड़ाक करके बात नहीं कर सकते हैं, किसी को हाथ पैर नहीं मारना।
जावेद जाफरी ने आगे बात करते हुए कहा, "मैंने देखा है कि बहुत से बच्चे अपने साथ काम करने वाले लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं। इसके साथ ही बच्चों को सिखाया कि अपनी संस्कृति, अपने धर्म से जुड़े रहो। इन सभी चीजों के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए। बाकी इतना घूमे-फिरे, दुनिया की सबसे अच्छी चीजें जो हम उनको दे सकते थे, वो हमने दीं। जहां सख्त होना था, वहां सख्त हुए, जहां उनके साथ खेलना था तो खेलते भी थे। यह बात नहीं बताएंगे।"

दे दे प्यार दे 2 में दिखी थी दोनों की जोड़ी
बता दें कि मीजान जाफरी और जावेद जाफरी दोनों ने साथ में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में साथ काम किया था। जहां जावेद, अजय देवगन के दोस्त की भूमिका में दिखे थे, तो वहीं दूसरी तरफ मीजान ने फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के दोस्त का किरदार निभाया था। दोनों का फिल्म में एक डांस फेस ऑफ भी देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।