56 साल पहले आया था महमूद का 'ठेठ देहाती' गाना, किशोर दा संग स्वर कोकिला ने छेड़े थे सुर
किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने 56 साल पहले एक देहाती गाने के लिए एक साथ मिलकर सुर छेड़े थे।
-1788777401042_m.webp)
महमूद का वो गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
लता मंगेशकर ने गाया था देसी गीत
किशोर कुमार ने भी दी थी आवाज
महमूद का ठेठ देहाती गाना है कल्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में लोक गीत और देहाती कल्चर का बोलबाला काफी देखने को मिला है। लंबे अरसे से देसी स्टाइल के गीत और मूवीज बनती आ रही हैं।
इसी आधार पर आज हम आपको स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) के एक ऐसी ही ठेठ देहाती गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 56 सालों से श्रोताओं द्वारा खूब सुना जा रहा है। उस पुराने को बॉलीवुड के कॉमेडी किंग रहे महमूद पर फिल्माया गया था। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-
लता मंगेशकर और किशोर दा देहाती गीत
पुराने जमाने में कई ऐसी फिल्में देखने को मिली थी, जिनमें ग्रामीण पृष्ठभूमि के किरदारों को वरीयता दी जाती थी। उसी आधार क्षेत्रीय भाषा को जहन में रखते हुए गाने भी तैयार किए जाते थे। एक ऐसा ही गीत साल 1970 में रिलीज होने वाली अभिनेता विनोद खन्ना और महमूद की मूवी मस्ताना के लिए भी बना था, जिसके बोल थे- जब जब हम तुमको देखे छैला... (Jab Jab Hum Tumko Dekhe)।
यह भी पढ़ें- Mandakini का वो गाना, जो बना पहाड़ों की 'पहचान', दिल को सुकून देता है पुराना लव सॉन्ग

इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने एक साथ मिलकर गाया था, जबकि महमूद (Mehmood) और अभिनेत्री पद्मिनी पर फिल्माया गया था। महमूद मस्ताना मूवी में सेकेंड लीड रोल में मौजूद थे और इसके बावजूद उन्होंने इस गीत के जरिए हर किसी का दिल जीता।
इस गाने में महमूद की वेशभूषा भी इस गाने की लोक शैली का प्रमाण देती है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की गायिकी के अलावा महान संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने मिलकर मस्ताना फिल्म के इस गाने के संगीत को तैयार किया था।
इसके अलावा दिग्गज गीतकार आनंद बक्शी द्वारा मस्ताना के जब जब हम तुमको देखे छैला... लिरिक्स को लिखा गया था। इस तरह से महमूद का ये देहाती गाना बनकर तैयार हुआ था।
फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग
दरअसल फिल्म मस्ताना अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। एक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा मूवी के तौर पर ये मूवी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही थी। लेकिन इस फिल्म का जब जब हम तुमको देखे छैला... गीत काफी फेमस हुआ था और हिट रहा था।
