Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackie Shroff Birthday: नहीं देखी होंगी जैकी श्रॉफ की परिवार संग ये तस्वीरें, यहां डालें नजर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 10:24 AM (IST)

    Happy Birthday Jackie Shroff बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आज बी टाउन का जाना माना नाम है। उन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से फैंस के दिलों पर राज किया ह ...और पढ़ें

    जैकी श्रॉफ की अनदेखी तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    जैकी श्रॉफ की अनदेखी तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस और अन्य लोग उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। जैकी श्रॉफ ने एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। वहीं, उनके काफी फैंस ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में भी खूब पसंद किया।

    आज उनका इतना स्टारडम है कि लोग उन्हें प्यार से जग्गू दादा और भिड़ू कहकर बुलाते हैं। चलिए जैकी श्रॉफ के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाते हैं। इन फोटोज में वह अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 31 साल पहले आई Jackie Shroff आखिरी 'सोलो-हिट', 'खलनायक' के बाद इस फिल्म से छोड़ी छाप

    जैकी श्रॉफ और उनकी मां

    पहली तस्वीर में आप अभिनेता जैकी और उनकी मां को देख रहे हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मां को याद करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

    पत्नी आयशा संग अनदेखी फोटो

    इस फोटो में जग्गू दादा अपनी पत्नी आयशा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक्टर  और आयशा की मुलाकात तब हुई, जब वह 13 साल की थीं। दोनों में तभी प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी टाइम स्‍पेंड किया। हालांकि इनकी लव स्टोरी आसान नहीं थीं।

    टाइगर श्रॉफ संग अभिनेता

    इस तस्वीर में जैकी अपने बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस फोटो में भी वह अभिनेता टाइगर संग दिखाई दे रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने एक्टर को अपने सीने से लगा रखा है।

    टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ। अक्सर अभिनेता सोशल मीडिया पर दोनों के साथ फोटोज शेयर कर अपना प्यार जताते हुए दिखाई देते हैं। यह तस्वीर टाइगर और कृष्णा के बचपन की है, जिसमें अभिनेता उन्हें गाेद में लेकर स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: मुंबई से अयोध्या नंगे पांव गये थे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय ने वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा