Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackie Shroff ने चाल के दिनों को किया याद, कहा- झोपड़पट्टी में टॉयलेट के बाहर लगानी पड़ती थी लंबी लाइन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 05:45 PM (IST)

    Jackie Shroff Chawl Memories जैकी श्रॉफ ने अपने बीते दिनों को याद किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें सुबह-सुबह चाल में टॉयलेट की कमी के कारण लं ...और पढ़ें

    Jackie Shroff Chawl Memories, Jackie Shroff news
    Jackie Shroff Chawl Memories, Jackie Shroff news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jackie Shroff Chawl Memories: जैकी श्रॉफ ने अपने गरीबी के दिनों को याद किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि किस प्रकार वे गरीबी में जीते थे। उन्होंने अपने चाल के जीवन को भी याद किया है। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। उन्होंने अपनी गरीबी के बारे में खुलकर चर्चा की है। वह कई बार बता चुके हैं कि वह अपने चाल की लाइफ को मिस करते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by mid-day (@middayindia)

    जैकी श्रॉफ मुंबई में किस चाल में पले-बढ़े हैं?

    गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ मुंबई में तीन बत्ती नामक चाल में पले-बढ़े हैं। अपने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने भारती प्रधान से बातचीत में चाल के दिनों को याद किया था। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था,

    "हमारी चाल में सात खोलियां थी। सभी खोलियों के लिए तीन टॉयलेट थे, जहां सुबह 10 लोग लाइन में लगे रहते थे।"

    जैकी श्रॉफ क्या चाल में खोली खरीदने वाले हैं?

    जैकी श्रॉफ ने यह भी कहा है कि वह उस घर में रहना, अब मिस करते हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि वह एक छोटी खोली वहां खरीदने वाले हैं। उन्होंने मकान मालिक से भी बात कर ली है।

    जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा भी क्या टॉयलेट के बाहर लाइन लगा चुकी है?

    जैकी श्रॉफ ने आगे खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड और अब उनकी पत्नी आयशा अमीर परिवार से होने के बावजूद कई बार टॉयलेट के लिए बाहर लाइन लगा चुकी है। दोनों ने 1987 में शादी की है। दोनों की शादी को 3 दशक से ज्यादा हो गए हैं। दोनों को टाइगर श्रॉफ और कृष्णा साफ नामक दो बच्चे हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह जल्द फिल्म वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म में काम करते नजर आएंगे।

    जैकी श्रॉफ अपने पुराने दिनों को कैसे करते हैं याद?

    आज भी जैकी श्रॉफ अपने पुराने दिनों के अंदाज में ही नजर आते हैं। वहीं, कई बार वह उसी भाषा में लोगों से बातचीत भी करते हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार सेट पर को-वर्कर से बीड़ी मांग कर पीते हुए भी देखे गए है। इसके चलते, फैंस उन्हें लेकर काफी खुश रहते हैं।

    खबरें और भी