देहाती हॉरर थ्रिलर से दहशत फैलाएगा 80's का स्टार, रूह कंपा देगा फिल्म का फर्स्ट लुक
सिनेमा जगत में आने वाले समय में एक देहाती हॉरर थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जिसमें 80 के दशक का एक सुपरस्टार नजर आएगा। ...और पढ़ें
-1779282663488_m.webp)
हॉरर थ्रिलर फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नई हॉरर थ्रिलर फिल्म का हुआ एलान
बेहद डरावना है फिल्म का फर्स्ट लुक
लीड रोल में नजर आएगा ये एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर सिनेमा जगत का सबसे लोकप्रिय जॉनर माना जाता है। लंबे अरसे से बॉलीवुड में भूत-प्रेत पर आधारिकत लोक कथाओं पर फिल्में बनती नजर आ रही हैं। अब इस कड़ी में नया नाम खेती फिल्म का शामिल हो रहा है, जो विशेषतौर पर देहाती हॉरर थ्रिलर बताई जा रही है।
इस फिल्म में 80 के दशक का एक बड़ा सुपरस्टार भूत बनता हुआ नजर आएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देखकर यकीनन तौर पर आप भी सहम जाएंगे। आइए एक नजर खेती की पहली झलक पर डालते हैं।
सामने आया खेती का फर्स्ट लुक
रूलर हॉरर थ्रिलर के तौर पर लंबे समय से फिल्म खेती की चर्चा चल रही है। इस मूवी में आपको दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अहम किरदारों में नजर आएंगे। जबकि एक्ट्रेस के तौर पर मिर्जापुर सीजन 3 फेम एक्ट्रेस नेहा शरगम को शामिल किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन हारिश इम्तियाज खान ने किया है।
यह भी पढ़ें- जिगरी दोस्त के बेटे संग एक्शन करेंगे Suniel Shetty, नई फिल्म को लेकर आई गुड न्यूज?

इस मामले की जानकारी और खेती का फर्स्ट लु फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बीच खेत में फसलों के बीच छिपा एक भूत नजर आ रहा है, जिसे देखकर डर का आभास होता है।
खबरें और भी
JACKIE SHROFF - SHARAD KELKAR HEADLINE RURAL HORROR FILM 'KHETI' – FIRST LOOK UNVEILED... #JackieShroff, #SharadKelkar, and #NehaSargam come together for the upcoming rural horror film #Kheti.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2026
Written and directed by Haris Imtiyaz Khan, the film is produced by Sana Khan under… pic.twitter.com/fPb0bVyWuj
खेती का ये खतरनाक लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और हर तरफ जैकी श्रॉफ स्टारर इस मूवी की बात हो रही है। खेती में आपको जैकी भूत की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म के फर्स्ट लुक में उनके किरदार की ही झलक दिखाई गई है।
थिएटर्स में आएगी खेती
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर खेती का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है। बता दें कि हॉरर थ्रिलर खेती को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने आना बाकी है।