Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jackky-Rakul Wedding: रकुल प्रीत सिंह के आने की खुशी में जैकी भगनानी ने दुल्हन की तरह सजवाया अपना घर, देखें वीडियो

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 03:33 PM (IST)

    Jackky-Rakul Wedding 21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने वाला है । भगनानी और सिंह दोनों ही परिवारों ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)
    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Instagram)

    HighLights

    1. 21 फरवरी को होगी रकुल और जैकी की शादी
    2. लाइट की रोशनी से जगमगाया भगनानी हाउस
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky Bhagnani House Video: बॉलीवुड का मोस्ट फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों परिवारों के बीच जश्न की शुरुआत हो चुकी है।

    ये कपल 21 फरवरी को गोवा में एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने वाला है। इस बीच जैकी भगनानी के घर की वीडियो सामने आई है, जिसे उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से सजवाया है।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh अपनी शादी में पहनेंगी इन मशहूर डिजाइनर के आउटफिट, इस दिन बनेंगी दुल्हन

    जैकी भगनानी का घर

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब दोनों अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बंधने बदल रहे हैं। भगनानी और सिंह दोनों ही परिवारों में शादी का जश्न देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब भगनानी आशियाना लाइटों से जगमगा उठा है। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    21 को लेंगे फेरे

    सोमवार को इस कपल के वेडिंग कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुई, जिसमें वेडिंग की डिटेल्स सामने आई है। ब्लू और व्हाइट थीम पर बना इस कपल का वेडिंग कार्ड जिसमें समंदर के किनारे का नजारा दिखाया गया है,जिस पर लिखा है #ABDONOBHAGNA-NI । इसके अलावा कार्ड पर फेरों की तारीख 21 फरवरी लिखी है। 

    रकुल का वेडिंग डिजाइनर

    हाल ही में एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट डिजाइनर को लेकर खुलासा हुआ था। कहा जा रहा है कि रकुल के पास एक नहीं, बल्कि कई डिजाइनर होंगे जो उनकी शादी के वॉर्डरोब पर काम करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर एक्ट्रेस के हर फंक्शन के लिए लहंगा और ड्रेस डिजाइन कर रहा है, जिसे वह कई रस्मों में पहनने वाली हैं। इस लिस्ट में अनिता डोंगरे, तरुण ताहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना का नाम शामिल है। 

    खबरें और भी