Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिटनेस फ्रीक हैं Rakul Preet Singh, शादी से पहले जिम में खूब पसीना बहा रहीं एक्ट्रेस

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 03:34 PM (IST)

    Rakul Preet Singh Workout Video रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) 21 फरवरी को एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की दुल्हन बनने जा रही हैं। इन सबके बीच ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह का वीडियो (Photo Instagram)
    रकुल प्रीत सिंह का वीडियो (Photo Instagram)

    HighLights

    1. शादी से पहले रकुल प्रीत जमकर कर रही हैं वर्कआउट
    2. जिम से उठा रही हैं 100 किलो वेट
    3. 21 फरवरी को बनने जा रही हैं दुल्हन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh Workout Video: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द जैकी भगनानी की दुल्हन बनने जा रही हैं। ये कपल अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल ने आधिकारिक तौर पर शादी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों परिवारों में जश्न शुरू हो चुका है।

    इन सबके बीच रकुल ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh अपनी शादी में पहनेंगी इन मशहूर डिजाइनर के आउटफिट, इस दिन बनेंगी दुल्हन

    रकुल प्रीत सिंह का वर्कआउट वीडियो

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) 21 फरवरी को एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी की दुल्हन बनने जा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं रकुल लेग वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान 100 किलो वेट उठाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'संघर्ष हमेशा एक्स्ट्रा रियल होता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    कौन हैं रकुल का वेडिंग डिजाइनर 

    हाल ही में एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट डिजाइनर को लेकर खुलासा हुआ था। कहा जा रहा है कि रकुल के पास एक नहीं, बल्कि कई डिजाइनर होंगे जो उनकी शादी के वॉर्डरोब पर काम करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर एक्ट्रेस के हर फंक्शन के लिए लहंगा और ड्रेस डिजाइन कर रहा है, जिसे वह कई रस्मों में पहनने वाली हैं। इस लिस्ट में अनिता डोंगरे, तरुण ताहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनामिका खन्ना का नाम शामिल है।

    गोवा में होगी शादी

    यह भी पढ़ें- थाईलैंड में दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करते नजर आए Rakul Preet Singh और Jackky, देखें तस्वीरें

     ये कपल मुंबई से दूर गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। जहां इनके रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पहले ये दोनों विदेश में शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन मोदी जी की अपील को ध्यान में रखते हुए दोनों ने  अपना फैसला बदला। 

    खबरें और भी