विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jacqueline Fernandez ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापस, जेल से धमकी देने का लगाया था आरोप

Published: Wed, 14 Feb 2024 07:56 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडीज ( Jacqueline Fernandez) और सुकेश चंद्रशेखर ( Sukesh Chandrasekhar) मामले में ईटाइम्स की ताजा जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ...और पढ़ें

जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापिस,
जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापिस,

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर का मामला खबरों में बना हुआ है। 400 करोड़ की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की एक कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है।

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी याचिका में सुकेश पर आरोप लगाए थे कि वो मीडिया हाउस के जरिए उन्हें धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Fighter Box Office Day 19: ऋतिक- दीपिका की 'फाइटर' ने किया इरिटेट, गिरते-पड़ते भी नहीं कमा पा रही 200 करोड़ 

क्या थी जैकलीन की शिकायत ?

जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईटाइम्स की ताजा जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस ने दिल्ली की एक अदालत से अपनी याचिका वापस ले ली है, जिसमें ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी पत्र मीडिया में जारी करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

मामले का हुआ निपटारा

जैकलीन फर्नांडीज की याचिका को लेकर एडीशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने आदेश में कहा कि एक्ट्रेस की तरह से वो आवेदन किया गया था उसे वापस लिया जाता है और मामले का निपटारा किया जाता है।

सुकेश के बयान से जैकलीन परेशान

सुकेश चंद्रशेखर जेल से अक्सर मीडिया को पत्र लिखते हैं। इनमें कई बार जैकलीन फर्नांडिस से जुड़े बयान भी शामिल होते हैं। एक्ट्रेस ने अपने शिकायत में इन्ही खतों का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार उनके नाम पर सुकेश चंद्रशेखर बयान जारी करते हैं, जो पब्लिक में उनकी मर्यादा को तार-तार कर देती है।

यह भी पढ़ें- क्या Qatar की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों को छुड़वाने में है शाह रुख खान की भूमिका? एक्टर ने बताई हकीकत

जेल से धमकाने की कोशिश

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि मीडिया को इस तरह उनके नाम पर खत लिखना उन्हें डराने-धमकाने की साजिश है ताकि वो कोर्ट में आरोपी के खिलाफ गवाही न दे और सच्चाई का खुलासा न कर सकें। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले से जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी जुड़ा था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस सरकारी गवाह बन गई।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।