विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या Qatar की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों को छुड़वाने में है शाह रुख खान की भूमिका? एक्टर ने बताई हकीकत

Published: Tue, 13 Feb 2024 07:16 PM (IST)

ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शाह रुख खान ने कतर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिकों को ...और पढ़ें

शाह रुख खान ने बताई कतर से सैनिकों को छुड़ाने का सच। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाह रुख खान ने बताई कतर से सैनिकों को छुड़ाने का सच। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कतर से रिहा हुए सैनिकोंं से शाह रुख का कनेक्शन?
  2. सैनिकों को रिहा करवाने के क्रेडिट पर बोली SRK की टीम
  3. शाह रुख की टीम ने बताया उड़ती खबरों का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को कतर (Qatar) की जेल में बंद भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को रिहा कर दिया गया। पूर्व सैनिकों के जेल से रिहा होने की खबरें आने के बाद से ही इस मामले में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम सामने आ रहा था। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा था कि शाह रुख ने भारतीय सैनिकों को कतर की जेल से रिहा करवाने में मदद की है।

मंगलवार को यह दावा भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने किया था। स्वामी के इस दावे के बाद से ही पूर्व नौसेना अधिकारियों की रिहाई में शाह रुख खान की मदद की बातें सर्कुलेट हो रही थीं।अब शाह रुख के दफ्तर ने इन दावों का जवाब एक स्टेटमेंट जारी करके दिया है और सच्चाई बयां की है। 

शाह रुख की मैनेजर ने शेयर किया स्टेटमेंट

शाह रुख खान की तरफ से उनकी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) ने स्टेटमेंट साझा किया, जिसमें कहा गया है कि कतर से भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को छुड़ाने में उनका कोई हाथ नहीं था। इसका पूरा क्रेडिट भारत सरकार और नेतृत्व को जाता है। 

स्टेटमेंट में कहा गया, "कतर से भारत के नौसैनिक अधिकारियों की रिहाई में शाह रुख खान की कथित भूमिका से संबंधित रिपोर्टों के बारे में कहना चाहते हैं कि इसमें उनकी कोई भागीदारी नहीं है। शाह रुख के ऑफिस का कहना है कि ऐसी खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं।"

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: एनिमल की आलोचना पर संदीप रेड्डी ने शाह रुख को लगाई झाड़! 'कुत्ते की मौत' वाले बयान का दिया जवाब

शाह रुख खान की टीम द्वारा जारी बयान में साफ कहा गया है कि पूर्व भारतीय नौसैनिकों को छुड़ाने का पूरा क्रेडिट भारत सरकार को जाता है। बयान में आगे लिखा गया, "कूटनीति और शासन कला से जुड़े सभी मामलों को हमारे बहुत सक्षम नेताओं द्वारा सबसे अच्छी तरह से पूरा किया जाता है। हर भारतीय की तरह मिस्टर खान भी खुश हैं कि सभी नौसैनिक भारत सुरक्षित लौट आए हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

यह भी पढ़ें- Dunki OTT Release: ओटीटी पर रिलीज को तैयार शाह रुख खान की 'डंकी', जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।