विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हनुमैन' से भी ज्यादा धांसू होगा सीक्वल, 'हनुमान जन्मोत्सव' पर Jai Hanuman का दमदार पोस्टर OUT, आया नया अपडेट

Published: Tue, 23 Apr 2024 07:26 PM (GMT+05:30)

HanuMan की सक्सेस के बाद इसका सीक्वल भी आने की तैयारी में हैं। तेजा सज्जा (Teja Sajja) स्टारर फिल्म का ...और पढ़ें

जय हनुमान का पोस्टर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जय हनुमान का पोस्टर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जय हनुमान का पोस्टर रिलीज
  2. हनुमान जयंती पर फैंस को मिला तोहफा
  3. जानवर से लड़ते दिखे बजरंग बली

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jai Hanuman Poster: जब बात शानदार वीएफएक्स या सिनेमैटिक यूनिवर्स की आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम हॉलीवुड फिल्मों का ही आता है, लेकिन प्रशांत वर्मा (Prasanth Varma) ने मार्वल्स को कड़ी टक्कर दी है। जनवरी 2024 में रिलीज हुई 'हनुमैन' इस बात का सबूत है।

प्रशांत वर्मा निर्देशित 'हनुमैन' एक सुपरहीरो बेस्ड फिल्म थी, जिसमें शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक है। 'हनुमैन' की सक्सेस के बाद सीक्वल 'जय हनुमान' की अनाउंसमेंट की गई थी। अब फिल्म का पहला पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है।

आज (23 अप्रैल) हनुमान जन्मोत्सव है। इस खास मौके पर निर्देशक प्रशांत ने 'जय हनुमान' का पहला पोस्टर शेयर किया, साथ ही चाहने वालों को सरप्राइज भी दिया। 'जय हनुमान' का ऑडियंस आईमैक्स थ्रीडी में लुत्फ उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में सीक्वल का शानदार नजारा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- सुपरहीरो के बाद सुपरयोद्धा बनेंगे 'हनुमैन' के तेजा सज्जा, इंटेंस पोस्टर के साथ नई फिल्म का एलान

जय हनुमान का पोस्टर आउट

प्रशांत वर्मा ने एक्स पर 'जय हनुमान' का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हनुमान जयंती के मौके पर हम सभी प्रतिकूलताओं के खिलाफ हों और विजयी हों। आईमैक्स 3D में भगवान हनुमान जी की महाकाव्य लड़ाइयों के प्रतीक का अनुभव करें।"

पोस्टर में हनुमान एक खतरनाक पक्षी के सामने डटकर खड़े हैं, जो उनके सामने आग की बरसात कर रहा है। इस पोस्टर को वीएफएक्स के जरिए बनाया गया है। लोगों को यह पोस्टर खूब पसंद आ रहा है। लोग यहां तक कह रहे हैं कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

कब रिलीज होगा हनुमैन का सीक्वल?

'हनुमैन' का सीक्वल 'जय हनुमान' अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ही कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- HanuMan: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ से मिली 'हनु मैन' की टीम, डायरेक्टर बोले- 'समर्थन के लिए आभारी हूं'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।