Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jai Hind Jai Sindh: देश के बंटवारे में पिरोई लव स्टोरी, इमोशनल रोड ट्रिप लेकर आ रहे Mahesh Manjrekar-Jaya Prada

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 06:04 PM (GMT+05:30)

    सैमीज एंटरटेनमेंट की नई ट्रैवल-लव ड्रामा फिल्म, इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी 2026 में रिलीज होगी। फिल्म भारत के बंटवार ...और पढ़ें

    जय हिंद जय सिंध लेकर आ रहे महेश मांजरेकर

    जय हिंद जय सिंध लेकर आ रहे महेश मांजरेकर

    HighLights

    1. जय हिंद जय सिंध लेकर आ रहे महेश मांजरेकर

    2. देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है यह फिल्म

    3. इमोशनल रोड ट्रिप में हैं असल एक्सपीरियंस 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैमीज़ एंटरटेनमेंट ने अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी' की घोषणा की है। यह फिल्म प्यार, जड़ों और पहचान की एक इमोशनल कहानी है, जो भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और यह मजबूत भावनाओं और अर्थपूर्ण कहानी का वादा करती है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिससे दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक और देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली है। जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी' (Jai Hind Jai Sindh- A Love Story) एक ट्रैवल-लव ड्रामा फिल्म है, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली एक रोड जर्नी के जरिए अतीत और वर्तमान को जोड़ती है।

    भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म दिखाती है कि इतिहास ने किस तरह कई परिवारों की जिंदगी बदली और उसका असर आज भी महसूस किया जाता है। इस सफर के दौरान अलग-अलग किरदार एक-दूसरे से मिलते हैं और कहानी प्यार, अपनापन, त्याग, उपचार और अपनी मिट्टी से जुड़ाव जैसे विषयों को सामने लाती है।

    jai hind (1)

    यह भी पढ़ें- 88 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म से आया RD Burman का ये कल्ट सॉन्ग, हिट गीत को किशोर कुमार ने दी थी आवाज

    असल अनुभवों के साथ बनी फिल्म

    इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी निर्माता सैमी ननवानी के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। उनके अपने जीवन की कुछ यादें और सफर इस फिल्म की भावनाओं को और सच्चाई देते हैं। फिल्म के बारे में सैमी ननवानी कहते हैं, 'यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें कुछ ऐसे अनुभव और भावनाएं हैं, जो मेरे जीवन के सफर का हिस्सा रही हैं। यह फिल्म अपनेपन और उन दूरियों की बात करती है, जो हम जिंदगी में तय करते हैं – चाहे वो दूरी जगहों की हो या दिलों की'।

    खबरें और भी

    jai hind (2)

    निर्देशक इंद्रजीत लंकेश कहते हैं, 'यह फिल्म दिल से बनी है। इसमें भावनाएं हैं, रिश्ते हैं और जीवन की सच्चाई है। भले ही यह एक रोड जर्नी की कहानी है, लेकिन असल में यह लोगों की कहानी है – जो अपने जीवन में मतलब, जुड़ाव और सुकून की तलाश में हैं'।

    फिल्म की कास्ट

    फिल्म में महेश मांजरेकर, जया प्रदा, जरीना वहाब, विक्रम कोचर, राहुल देव, छाया कदम, उपासना सिंह, अमित बहल, अजीत शिधाये, राजवीर सिंह, अकैशा वात्स, एहसान खान नजर आएंगे। साथ ही गौरव डिंगरा और झानवी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 में देशभर में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 88 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म से आया RD Burman का ये कल्ट सॉन्ग, हिट गीत को किशोर कुमार ने दी थी आवाज