Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    88 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म से आया RD Burman का ये कल्ट सॉन्ग, हिट गीत को किशोर कुमार ने दी थी आवाज

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 06:01 PM (IST)

    RD Burman Classsic Songs: हिंदी सिनेमा पंचम दा के गानों को पसंद करने के लिए आपको कोई वजह नहीं ढूंढनी पड़ेगी। हर मूड के हिसाब से पंचम ने गीत बनाए और कि ...और पढ़ें

    पंचम दा का वो गाना, जिसकी धुन रूस से आई

    पंचम दा का वो गाना, जिसकी धुन रूस से आई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अच्छे गानों की फेहरिस्त में 70, 80 और 90 के दशक का कोई जवाब नहीं है। ये वो दौर था जब हिंदी सिनेमा में गानों को असल में फिल्मों की ताकत माना जाता था। गानों के बिना मानों फिल्में अधूरी सी थीं और उस दौर में पंचम दा यानि आर.डी बर्मन के गाने हर दूसरी फिल्म में होते थे।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचम दा ने तब एक ऐसा गाना बनाया, जो असल में बच्चों की राइमिंग से प्रेरित था। क्या है ये पूरा किस्सा, आइए जानते हैं...

    किस फिल्म का है गाना?

    दरअसल आज हम जिस गाने का किस्सा बताने जा रहे हैं वो गाना है 'एक मैं और एक तू' (Ek main or ek tu)। दरअसल फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) (1975) का गाना 'एक मैं और एक तू' आज भी पार्टियों और शादियों की जान है।

    ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की चुलबुली केमिस्ट्री ने इसे अमर बना दिया, लेकिन इस गाने के पीछे की कहानी चोरी, प्रेरणा और पंचम दा (Puncham Da) के 'स्मार्ट वर्क' का एक दिलचस्प किस्सा है।

    यह भी पढ़ें- माचिस के डिब्बे पर धुन, सिगरेट के पैकेट पर पंचम दा ने लिखा गाना; 65 साल बाद भी अमर है मोहम्मद रफी का ये गीत

     कहा जाता है कि, इस गाने के पीछे की प्रेरणा पंचम दा (RD Burman) ने एक हॉलीवुड के गाने से ली थी या यूं कह सकते हैं कि एक अंग्रेजी गाने से आई धुन ने इस गाने को बनाया था।

    खबरें और भी

    कहां से आई थी गाने की धुन?

    संगीतकार आर.डी. बर्मन (RD Burman Songs) को विदेशी धुनों को भारतीय रंग में ढालने में महारत हासिल थी। इस गाने की मुख्य धुन और इसका 'रिदम सेक्शन' साल 1970 के एक प्रसिद्ध बच्चों के गाने 'If You're Happy and You Know It' से प्रेरित है। जब आप इस गाने को ध्यान से सुनेंगे तो समझ पाएंगे कि वाकई में दोनों गानों की धुनें कितनी मिलती जुलती हैं। इस गाने को गुलज़ार ने लिखा था।

     गुलज़ार आमतौर पर संजीदा शायरी के लिए जाने जाते थे, लेकिन पंचम दा के साथ उनकी ट्यूनिंग ऐसी थी कि उन्होंने 'एक मैं और एक तू' जैसे चुलबुले बोल लिखे जो कॉलेज जाने वाले युवाओं की जुबान पर चढ़ गए। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी थी।

    rd kishore 2

    1938 में पहली बार बनी थी धुन?

    वहीं एक मैं और एक तू गाने को भले ही 'If You're Happy and You Know It' गाने से प्रेरणा लेकर बनाया गया हो लेकिन असल में इस गाने को सबसे 1938 की सोवियत म्यूजिकल फिल्म 'वोल्गा-वोल्गा' (Volga-Volga) से लिया गया। कहा जाता है ये रूस का एक फोक सॉन्ग है और  फिल्म में "Molodejnaya" नाम से इसे गाया गया था, जिसे देखकर बच्चों के कार्टून गाने को बनाया गया और उससे फिर बना ऋषि कपूर और नीतू कपूर का ये हिट गाना।

    गाने में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी। गाने में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी।

    Rishi n

    आपको बता दें कि पंचम दा इससे पहले कई ऐसे गाने हैं, जिनकी धुनें कहीं और से लेकर आए और उन्होंने कई हिट गाने बनाए, जो आज भी हमारी और आपकी जुबान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- 53 साल पहले आया RD Burman का हिट गाना निकला कॉपी, हॉलीवुड से चुराई गईं किशोर कुमार के इस गीत की धुन?