53 साल पहले आया RD Burman का हिट गाना निकला कॉपी, हॉलीवुड से चुराई गईं किशोर कुमार के इस गीत की धुन?
हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने, जो ब्लॉकबस्टर रहे। हालांकि कुछ गाने ऐसे भी बने हैं, जिन पर कॉपी या चोरी का आरोप लगा तो कभी कहा गया कि ये गाने इंस्पा ...और पढ़ें

हॉलीवुड से कॉपी निकला साल 1973 का वो हिट गाना ?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गाने हमारे जीवन का आज एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। मन उदास हो, खुश हो या फिर कोई और भाव हो, हर भाव को पूरा करता है संगीत और इसी संगीत से जुड़ा है सिनेमा और उसी सिनेमा को वर्षों से देखते आ रहे हैं हम और आप। हिंदी फिल्मों में अबतक कई गाने ऐसे बने हैं, जो यादगार रहे हैं, लेकिन अक्सर ये गाने या तो कहीं से कॉपी किए गए या फिर कहीं से धुन को कॉपी कर इन्हें बनाया गया है। चलिए आज आपको बताते हैं किशोर कुमार के उसी हिट गाने की कहानी...
कॉपी था किशोर कुमार का ये गाना
साल 1973 में एक फिल्म आई थी और फिल्म का नाम था 'आ गले लग जा' (Aa Gale Lag Jaa)। इस फिल्म का गाना 'वादा करो नहीं छोड़ोगे मेरा साथ' (Wada Karo Nahin Chodoge Tum Mera Saath) आज भी प्यार करने वालों के लिए एक मिसाल है। लेकिन इस गाने के पीछे की कहानी कला, प्रेरणा और थोड़ी सी 'प्रेरित' धुन से बनी है या यूं कह सकते हैं कि गाने की प्रेरणा कहीं और से ली गई है।
यह भी पढ़ें- 'शोले' का वो गाना, जो सरहद पार से आया; पंचम दा की जादूई आवाज और एक विदेशी धुन... जिस पर खूब थिरकीं हेलेन

इस गाने के संगीतकार आर.डी. बर्मन (RD Burman Songs) (पंचम दा) थे। वैसे तो पंचम दा अपनी मौलिकता के लिए जाने जाते थे, लेकिन इस गाने की धुन एक असल में एक अंग्रेजी से गाने इंस्पायर्ड थी। हालांकि ये दावा हम नहीं कर रहे हैं बल्कि कई लोगों ने किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया।
View this post on Instagram
गाना असल में साल 1965 में आई 'सॉन्ग फॉर माय फादर' (Song For My Father) से इंस्पायर्ड था। इस गाने की धुन Horace Silver ने तैयार की थी। Horace Silver एक अमेरिकन जैज पियानो बजाने वाले और कंपोजर थे। उन्होंने ही इसे तैयार किया था और उसी से पंचम दा गाना वादा करो नहीं छोड़ेगे मेरा साथ इंस्पायर्ड था।
पंचम दा के संगीत के साथ हिट थी किशोर दा की आवाज
1973 में आई इस फिल्म के संगीत को पंचम दा ने सजाया था तो वहीं गाने को आवाज दी थी किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने। इस गाने के लिरिक्स साहिर लुधियानवी ने लिखे थे। ये गाना जब आया तो खूब पसंद किया गया। इस गाने में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर की जोड़ी नजर आई थी। इस जोड़ी की कैमिस्ट्री पसंद की गई और गाना भी ब्लॉकबस्टर रहा।
खबरें और भी
हालांकि इस गाने को लेकर कभी ये नहीं कहा कि ये गाना कॉपी था या इंस्पायर्ड, लेकिन सोशल मीडिया पर जरूर ये दावे किए गए और दोनों गानों की धुनें सुनी जाएं तो लगभग एक जैसी ही नजर आती है। अब वजह चाहे जो हो, लेकिन ये गाना आज भी श्रोताओं की लिस्ट में शुमार है।