Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaideep Ahlawat को जब Alia Bhatt से मिली थी नंबर ब्लॉक करने की धमकी, जानें पूरा मामला

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 03:57 PM (IST)

    Jaideep Ahlawat And Alia Bhatt एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने पर्दे पर कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किय ...और पढ़ें

    Jaideep Ahlawat, Alia Bhatt FilM Raazi Photo Credit Instagram
    Jaideep Ahlawat, Alia Bhatt FilM Raazi Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. जयदीप अहलावत एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग कर चुके हैं काम
    2. आलिया भट्ट और डायरेक्टर ने दे दी थी जयदीप को धमकी
    3. सालें बाद जयदीप अहलावत ने अब किया खुलासा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jaideep Ahlawat And Alia Bhatt: कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुके एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने पर्दे पर कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया, जिसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी शामिल हैं। इसी बीच अब जयदीप ने आलिया संग अपना एक किस्सा शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Jaideep Ahlawat: हरियाणा के छोटे से गांव के जयदीप ऐसे बने पाताल लोक के हाथीराम, लंबे इंतजार के बाद मिला मुकाम

    राजी में दिखीं थी आलिया और जयदीप की जोड़ी

    साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी तो आपको याद ही होगी। इसमें जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने रॉ एजेंट खालिद मीर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनके किरदार की खूब तारीफ भी हुई थी। अब जयदीप ने खुलासा किया है कि वह खुद को स्क्रीन पर देखना पसंद नहीं करते हैं यानी वह पर्दे पर रिलीज हुई फिल्मों को नहीं देखते हैं, लेकिन उन्होंने राजी देखी थी और इसे देखने की वजह भी बताई है।

    आलिया भट्ट ने दे दी थी जयदीप को धमकी

    एक इंटरव्यू में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने बताया कि, उन्होंने अपनी 80% अपनी फिल्में नहीं देखी हैं। उनका मानना है कि बाद में खुद का ही काम उन्हें खराब लगने लगता है। फिल्में देखकर वो सोचे कि इससे बेहतर एक्टिंग हो सकती थी तो क्यों न फिल्म देखी ही न जाए। राजी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैंने वह फिल्म नहीं देखी थी। तब मुझे डायरेक्टर मेघना गुलजार और आलिया भट्ट ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो ये फिल्म नहीं देखेंगे तो वो दोनों उनका नंबर अपने फोन से ब्लॉक कर देंगी। ये सुनकर वह फिल्म राजी चौथी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे।

    राजी के दौरान आए थे डरावने सपने- जयदीप

    इस दौरान एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म राजी के दौरान उन्हें डरावने सपने आने लगे थे। इससे पहले उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था। इन दिनों मैंने स्पाइ वर्ल्ड के बारे में इतना पढ़ लिया था कि मैं उससे डरने लगा था। पहली बार जिंदगी में मेरे साथ हुआ कि मैं ऐसे डर के जागा हूं। एक दिन उन्होंने सपने में देखा था कि जब वो सुबह उठे तो चारों तरफ लोग बंदूकों और बमों के साथ भाग रहे थे। बता दें, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आक्रोश से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2012 में रिलीज हुई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jigra: इस दिन थिएटर्स में 'गदर' मचाएगी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा', दमदार मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट का एलान