Jana Nayagan: आखिरकार Vijay की फिल्म को मिली हरी झंडी, इस दिन रिलीज होगी Political Thriller
सेंसर बोर्ड के साथ लंबी लड़ाई के बाद, 'थलापति' विजय (Thalapathy Vijay) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) की नई रिलीज डेट तय हो गई है। ...और पढ़ें
-1777287789305_m.webp)
थलापति विजय की फिल्म को मिली रिलीज डेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म, 'जन नायकन', आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंसर बोर्ड के साथ लंबी लड़ाई के बाद, इस फिल्म की रिलीज की तारीख तय हो गई है। आइए जानते हैं पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा (Political Action Drama) कब रिलीज होगी?
लीक होने के बाद मेकर्स को अब मिली राहत
KVN प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) कुछ दिन पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे निश्चित रूप से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा; हालांकि, थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की स्टार पावर इतनी है कि यह बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त ओपनिंग हासिल कर सकती है।
-1777287997411.jpg)
यह भी पढ़ें- 'अभिनेताओं के हाथों में देश नहीं...' Prakash Raj ने एक्टर विजय पर कसा तंज? Jana Nayagan लीक होने के बीच आया बयान
कब रिलीज होगी पॉलिटिकल थ्रिलर?
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा (Political Action Drama) फिल्म 8 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अभी इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। यह फिल्म तमिलनाडु चुनावों के नतीजों के बाद रिलीज होगी। विजय और उनकी पार्टी के लिए चुनाव के नतीजे कैसे आते हैं, यह भी एक अहम फैक्टर होगा जो तय करेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
-1777288013111.jpg)
जन नायकन के बारे में
बता दें कि 'जना नायकन' का निर्देशन H. Vinoth ने किया है। इस फिल्म में विजय लीड एक्टर है वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य विलेन और पूजा हेगड़े फीमेल लीड का किरदार निभाएंगी। मुख्य कलाकारों के अलावा, इस फिल्म में मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियमणि, नारायण और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
खबरें और भी
यह फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, हालांकि सेंसर से जुड़ी दिक्कतों के चलते इसकी रिलीज डेट टालनी पड़ी।
यह भी पढ़ें- Jailer 2 Leaked: 'जन नायकन' के बाद Rajinikanth की फिल्म पर लगा ग्रहण, मेकर्स ने दे डाली ये चेतावनी