Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shahid Kapoor संग रोमांस करती दिखेंगी जाह्नवी कपूर? 'बधाई हो' के डायरेक्टर की फिल्म में पहली बार जमेगी जोड़ी

    Updated: Thu, 07 May 2026 10:20 AM (IST)

    जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर जल्द ही अमित शर्मा द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में पहली बार साथ नजर आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 2024 में आई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक कैमियो किया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सैनन लीड रोल में नजर आए थे।

    अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बाच चल रही है। कहा जा रहा है कि इसमें शाहिद, कृति और जाह्नवी के बीच लव ट्रायंगल दिखाया जाएगा। हालांकि इसको लेकर बाद में कोई अपडेट नहीं आया।

    यह भी पढ़ें- अगले हफ्ते Cocktail 2 से मिलेगा बड़ा सरप्राइज, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर किया एलान

    पहली बार साथ नजर आएगी फ्रेश जोड़ी

    अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसे मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी होगी, जो मॉडर्न रिश्तों और इमोशन्स को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी। खास बात ये है कि अगर ये प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो ये पहली बार होगा जब जाह्नवी और शाहिद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

    Shahid (13)

    वहीं इस खबर के बाद से फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड रोल को लेकर एडवांस बातचीत में हैं और मेकर्स भी इस नई जोड़ी को लेकर काफी पॉजिटिव हैं।

    कब शुरू होगी शूटिंग?

    जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू कर सकते हैं। शाहिद अभी फिलहाल राज और डीके द्वारा निर्देशित फिल्म 'फर्जी सीजन 2' की शूटिंग कर रहे हैं। निर्माता अक्टूबर 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं, और प्री-प्रोडक्शन का काम फिलहाल पूरी तेजी से चल रहा है। हालांकि दोनों एक्टर्स की तरफ से किसी ने भी अभी इस पर कोई ऑफिशियल टिप्पणी नहीं की है।

    खबरें और भी

    जाह्नवी बहुत जल्द रामचरण स्टारर पेड्डी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है से क्लैश करेगी। इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की करोड़ों की Mercedes ने दिया धोखा, लॉक हुई गाड़ी और एक्टर हुए लाचार