Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor की बोल्ड तस्वीरों पर रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का भी आया 'दिल', फैंस भी हुए दंग

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 05:37 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Bold Photos एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड अंदाज में पोज देते ह ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Bold Photos: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor Bold Photos: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 4 तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें चनिया चोली पहनकर गाड़ी में बैठकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनका स्लिम और टोंड एब्स भी नजर आ रहे हैं। 

    जाह्नवी कपूर गाड़ी में बैठकर बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही हैं

    जाह्नवी कपूर ने मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह गाड़ी में बैठकर बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर क्लोजअप है। इसमें उनकी हैवी ज्वेलरी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने कान में बड़े-बड़े झुमके पहन रखे हैं और हाथ में एक अंगूठी पहन रखी है। वहीं, तीसरी तस्वीर में वह अपनी ड्रेस दिखाती नजर आ रही है। चौथी तस्वीर में उनके हाथ पर बना हुआ टैटू की नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: घर में अकेलेपन से परेशान हुए शालीन भनोट, फैंस ने कहा- प्रियंका होती दोस्त तो यह दिन नहीं...

    जाह्नवी कपूर की फोटोज पर शिखर पहाड़िया ने इमोजी भी शेयर की है

    जाह्नवी कपूर की तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोजी शेयर की है। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही है। इसे 1 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तस्वीरों पर उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिल और पॉपिंग आइज की इमोजी भी शेयर की है। इसे भी 111 लाइक्स मिल चुके हैं। जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी।

    यह भी पढ़ें: राधिका मदान के टीवी इंडस्ट्री को नीचा दिखाने वाले बयान पर भड़की Ekta Kapoor, बताया- दुखी और शर्मनाक

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है

    जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को कई अवसर पर साथ देखा गया है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन फैंस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की फोटोज काफी वायरल होती है।

    खबरें और भी