Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुलाबी साड़ी में Janhvi Kapoor ने दिखाई होश उड़ा देने वाली अदाएं, लेटेस्ट लुक पर मर मिटे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 06:20 PM (IST)

    Janhvi Kapoor बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली अपनी पोस्ट और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियो ...और पढ़ें

    File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Janhvi Kapoor. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर हैं बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस
    2. सोशल मीडिया पर शेयर किया नया लुक
    3. जूनियर एनटीआर के साथ साउथ फिल्म में आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Photos: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मचाती हैं। अदाकारा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। जाह्नवी कभी वेस्टर्न, तो कभी इंडियन आउटफिट में नेटिजन्स पर कहर बारपाती नजर आती हैं।

    जाह्नवी कपूर ने लेटेस्ट पोस्ट से चुराई लाइमलाइट

    जाह्नवी कपूर ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। फिल्मों से अलग सोशल मीडिया पर वह हॉटनेस से भरी फोटोज को शेयर करने के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी में कहर बरपाने वाली अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।

    गुलाबी साड़ी में बरपाया कहर

    माथे पर बिंदी और लाइट पिंक मेकअप किए जाह्नवी गुलाबी साड़ी और बड़े-बड़े स्टोन से बने चोकर नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। इस इंडियन लुक में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है। कभी नजरें झुकाए, तो कभी साइड पोज देते हुए जाह्नवी ने एक से बढ़कर एक फोटो शूट कराए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    एक्ट्रेस की तस्वीर एक ज्वेलरी फोटोशूट के लिए हैं। इस अवतार में देख फैंस एक बार फिर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

    जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ से फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में 'दसरा', 'एनटीआर 30' और 'बड़े मियां छोटे मियां' है। 'दसरा' से कुछ दिन पहले जाह्नवी ने अपना लुक शेयर किया था। इस फिल्म में वह विलेज गर्ल के रोल में हैं। वहीं, एनटीआर 30 उनकी लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली साउथ मूवी होगी। इसमें उनके हीरो जूनियर एनटीआर होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म का रीमेक है 'एनिमल'? एक जैसे सीन और डायलॉग सुन बौखलाए फैंस, वायरल हुआ ये वीडियो