Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor ने कन्फर्म किया शिखर पहाड़िया संग रिलेशन! 'मैदान' की स्क्रीनिंग में फ्लॉन्ट की ये स्पेशल चीज

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 09:42 AM (IST)

    ग्लैमरस अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं Janhvi Kapoor की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल स्टेटमेंट ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहती हैं। हालांकि, इन दिनों एक्ट्रेस दोनों वजहों से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जाह्नवी हाल ही में बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'मैदान' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। यहां उनकी ड्रेसिंग सेंस के साथ ही रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से जुड़ी एक चीज ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

    'मैदान' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर को लेकर पिछले कई दिनों से यह खबर है कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और बिजनेस मैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। कपल ने इस पर खुलकर बात नहीं कि, लेकिन एक्ट्रेस के बर्थ डे पर शिखर पहाड़िया ने रोमांटिक फोटो शेयर कर खबरों को तूल जरूर दी थी। अब जाह्नवी ने 'मैदान' की स्क्रीनिंग में कुछ ऐसा किया, जिससे लग रहा है कि उन्होंने अपने रिलेशन को कन्फर्म जरूर किया है।

    जाह्नवी ने पहनी 'शिक्खू' के नाम की ज्वेलरी

    मैदान फिल्म की स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के नाम की ज्वेलरी पहनी। इसके पहले एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया की तारीफों पुल बांधे थे। उन्होंने कहा था कि शिखर समझदार है। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जाह्नवी के साथ रहेगा, कहीं नहीं जाएगा। बेटी का एक्स कभी नहीं बनेगा। वो न सिर्फ जान्हवी बल्कि अर्जुन या उनकी भी मदद करते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Boney Kapoor ने किया बेटी Janhvi और शिखर का रिश्ता ऑफिशियल? बोले- 'मुझे भरोसा है कि...'

    जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

    जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इसके अलावा जाह्नवी साउथ मूवीज 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आएंगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गुड़ी पड़वा पर Janhvi Kapoor ने किए बप्पा के दर्शन, शिखर पहाड़िया की मां के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचीं एक्ट्रेस