Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुड़ी पड़वा पर Janhvi Kapoor ने किए बप्पा के दर्शन, शिखर पहाड़िया की मां के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचीं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 10:12 AM (IST)

    जाह्नवी कपूर पॉपुलर स्टार किड हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें छह साल का समय ही बीता है लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ चुनिंदा परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में ...और पढ़ें

    सिद्धिविनायक मंदिर में जाह्नवी कपूर ने किए दर्शन
    सिद्धिविनायक मंदिर में जाह्नवी कपूर ने किए दर्शन

    HighLights

    1. जाह्नवी कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन
    2. नंगे पांव दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस
    3. जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में आएंगी नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मॉर्डन और ट्रेडिशनल, दोनों का परफेक्ट मिक्स हैं। फिल्मों और सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिलता है। इसके अलावा कातिलाना अदाओं से भरा एक्ट्रेस का रेड कार्पेट भी देखने लायक होता है।

    जाह्नवी कपूर मॉर्डन, लग्जीरयस लाइफस्टाइल जीने के साथ ही जाह्नवी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा पाठ करने में भी यकीन रखती हैं। उन्हें अक्सर मंदिर में दर्शन करते देखा जाता है। जाह्नवी कभी अपनी शूटिंग के बीच में पूजा करने मंदिर जाती हैं, तो कभी यूं ही भगवान के दर्शन करने निकल जाती हैं।

    नवरात्र में जाह्नवी ने किए दर्शन

    आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। जाह्नवी नंगे पांव दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इससे जुड़ा एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। जाह्नवी अपनी टीम के साथ दर्शन करने भोर के समय पहुंचीं। जाह्नवी के साथ ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां भी नजर आईं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    जाह्नवी कपूर वर्कफ्रंट

    जाह्ववी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें नितेश तिवारी की डायरेक्शनल 'बवाल' में देखा गया था। ये मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जाह्नवी को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कैमियो में भी देखा गया था।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में कई बड़े बजट की फिल्में हैं। जाह्नवी अजय देवगन की 'मैदान' में नजर आएंगी। उन्हें राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी देखा जाएगा। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ फिल्म 'देवरा', राम चरण के साथ 'आरसी 16' और वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगी। जाह्नवी की किटी में डायरेक्टर सुधांशु सारिया की 'उलझ' है। 

    यह भी पढ़ें: केटेल रोप, साइकलिंग... 'रामायण' के लिए Ranbir Kapoor की ताबड़तोड़ ट्रेनिंग, राहा संग गांव से एक्टर का वीडियो वायरल