विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना स्क्रिप्ट ही जाह्नवी-वरुण ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को बोला था 'हां', दिल छू लेगी फिल्म की कहानी!

Published: Tue, 02 Apr 2024 09:21 AM (IST)

दिग्गज निर्देशक शशांक खैतान ने पिछले महीने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर (Varun Dhawan Janhvi Kapoor Movie) के साथ फिल्म ...और पढ़ें

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर शशांक खैतान ने की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर शशांक खैतान ने की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मई में शुरू होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग
  2. अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
  3. फिल्म के लिए जाह्नवी और वरुण ही थे पहली पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। साल 2014 में प्रदर्शित फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में फिल्मकार शशांक खेतान ने पहली बार अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को निर्देशित किया था। उसके बाद दोनों कलाकारों के साथ दुल्हनिया फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने साल 2017 में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया बनाई। इस फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सफल रही।

बीते दिनों खबरें आई कि वरुण, आलिया और निर्माता करण जौहर के साथ शशांक दुल्हनियां फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इस बीच फरवरी में शशांक ने करण के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले ही वरुण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की घोषणा कर दी। हालांकि, यह दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की फिल्मों से पूरी तरह अलग होगी।

खूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित होगी फिल्म

इस फिल्म को लेकर शशांक बताते हैं, "इस फिल्म के माध्यम से मुझे फिर से एक बहुत ही प्यारी प्रेम कहानी बताने का मौका मिला है। एक ऐसी दुनिया तैयार करने का मौका, जिससे मैं वाकिफ हूं और उसके लिए मुझे हमेशा दर्शकों का प्यार मिला है। मुझे यकीन है कि इस फिल्म से कलाकारों को भी बहुत प्यार मिलेगा।" साल 2022 में ओटीटी पर रिलीज फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के बाद शशांक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्देशन करेंगे।

स्वदेश में ही होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग योजनाओं को लेकर शशांक बताते हैं, "हमारी योजना फिल्म को 18 अप्रैल 2025 को रिलीज करने की है। हम मई से इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म की पूरी कहानी भारतीय पृष्ठभूमि पर ही आधारित होगी। इसलिए फिल्म की पूरी शूटिंग भारत के ही अलग-अलग शहरों में होगी। फिल्म का शीर्षक फिल्म के बारे में काफी कुछ बताता है। धीरे-धीरे लोगों को इस शीर्षक का रहस्य पता चलता जाएगा।'

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn Birthday: 'असर- द इम्पैक्ट' से लेकर 'सत्संग' तक, कभी रिलीज ही नहीं हुई 'सिंघम' की ये फिल्म

वरुण और जाह्नवी पहली पसंद

इस फिल्म की स्क्रिप्ट वरुण और जाह्नवी दोनों को ध्यान में रखते हुए ही तैयार की गई थी। शशांक बताते हैं, "वरुण और जाह्नवी दोनों से ही मेरा पुराना नाता रहा है। वरुण ने मेरी दो फिल्मों में काम किया है। जाह्नवी ने मेरे साथ फिल्म धड़क की है। जब मैं यह कहानी लिख रहा था तो मुझे लगा कि यह फिल्म दोनों को एक साथ लाने का बहुत अच्छा मौका है। दोनों ही स्क्रिप्ट पूरी होने से पहले ही यह फिल्म करने के लिए मान गए थे।

दरअसल, स्क्रिप्ट के लेखन चरण से ही दोनों ने इस फिल्म में खूब दिलचस्पी दिखाई।' वरुण और जाह्नवी की जोड़ी इससे पहले नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म बवाल में नजर आ चुकी है।

दुल्हनिया फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी कहानी की तलाश जारी

निर्माता करण जौहर के साथ शशांक दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी पर भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म भी वरुण और आलिया के साथ ही बनेगी। शशांक कहते हैं, "हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि हम इस सीरीज की अगली फिल्म बनाए। हालांकि, हम सिर्फ फ्रेंचाइजी के नाम पर जबरदस्ती कुछ भी नहीं बनाना चाहते हैं। जैसे ही हमें इस फ्रेंचाइजी के लिए कोई अच्छी कहानी मिलेगी, हम सभी को इस सीरीज को आगे बढ़ाने में बहुत खुशी होगी।"

यह भी पढ़ें- PCO में किया काम, कपड़ा मिल में बहाया पसीना... तंगी में गुजरा Kapil Sharma का बचपन, आज हैं करोड़ों के मालिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।