'बॉक्स ऑफिस नंबर पर जोर दिया, एक्ट्रेस की बात पर नहीं...' Janhvi Kapoor के Peddi विवाद पर मेकअप आर्टिस्ट का बयान
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' में ओवर-सेक्सुअलाइज्ड सीन्स पर विवाद गहरा गया है। उनके मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि जाह्नवी ने इन दृश्यों पर आपत्ति जताई ...और पढ़ें
-1780837907068_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की रिलीज के बाद से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को ओवर सेक्सुअलाइज किया गया। इस मामले में फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी भी मांगी।
फिलहाल फिल्म का विवाद है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसको लेकर कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में तो कुछ ने उनके खिलाफ भी बोला। कई एक्ट्रेसेस का कहना है कि जाह्नवी या अन्य एक्ट्रेसेस को स्क्रिप्ट पढ़कर ही ये समझ लेना चाहिए था और इस तरह के रोल चुनने से परहेज करना चाहिए। अब इस मामले में जाह्नवी के मेकअप आर्टिस्ट का भी बयान आया है।
-1780838247836.jpg)
जाह्नवी कपूर ने उठाई थी आवाज
सवलीन कौर मनचंदा ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि अभिनेत्री ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कुछ सीन्स पर पहले भी आपत्ति जताई थी। मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक स्लाइड दोबारा पोस्ट की, जिसमें दावा किया गया है कि जाह्नवी ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन फेज के दौरान कुछ शॉट्स पर आपत्ति जताई थी। पोस्ट में तर्क दिया गया कि अभिनेत्री ने कुछ दृश्यों को फिल्म में शामिल किए जाने पर सवाल उठाए थे और उनकी चिंता इसी बारे में थी कि फिल्मों में महिला किरदारों को ओवर सेक्सुअलाइज किया जाता है।
किसी को दोषी ठहराना आसान- सवलीन
पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'किसी अभिनेत्री को उसके द्वारा निभाई गई भूमिकाओं के लिए दोषी ठहराना आसान है, लेकिन वास्तविक बात कुछ और ही कहानी बयां करता है। रिपोर्टों से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन सीन्स पर स्पष्ट रूप से सवाल उठाए थे,जो इंडस्ट्री में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने के विषय पर थे।'
खबरें और भी

सवलीन ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि जाह्नवी ने गलत कैमरा एंगल को लेकर सवाल उठाए थे। उनके दावे के अनुसार, "जाह्नवी ने प्रोफेशनल तौर पर एक सीमा तय की थी, लेकिन फिर भी फाइनल एडिट में फुटेज को रखा गया। यह किसी अभिनेत्री द्वारा अपने हक के लिए आवाज न उठाने का मामला नहीं है। यह निर्देशक द्वारा सीमा को नजरअंदाज करने का मामला है क्योंकि उसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुकाबले जाह्नवी की सहमति को कम महत्वपूर्ण समझा।"
बता दें कि इससे पहले जाह्नवी कपूर के कई चैट्स भी लीक हुआ जिसमें टेक्स्ट मैसेजेस के जरिए ये दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने इस मामले में आवाज उठाई थी।
यह भी पढ़ें- Peddi विवाद में कूदीं 'आशिकी गर्ल', Janhvi Kapoor के बोल्ड सीन्स पर कहा- 'फिल्ममेकर्स की ही जिम्मेदारी नहीं...'