Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'एडल्ट साइट पर मेरी तस्वीर...' 15 साल की उम्र में Janhvi Kapoor के साथ हुई थी ये चौंकाने वाली घटना

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 02:42 PM (IST)

    Janhvi Kapoor ने अपने टीनएज के दिनों की एक परेशान करने वाली घटना को याद किया और बताया कि कैसे उनकी डीपफेक तस्वीरें आज भी उन्हें प्रभावित करती हैं। ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर ने शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा

    जाह्नवी कपूर ने शेयर किया चौंकाने वाला किस्सा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर हमेशा से नेपोटिज्म के दबाव, सामाजिक मुद्दों और लोगों की नजर में रहने के अपने निजी अनुभवों के बारे में खुलकर बात करती रही है। हाल ही में उन्होंने ऑनलाइन वायरल हो रही अपनी AI-जनरेटेड तस्वीरों से जुड़े कुछ गहरे मुद्दों पर बात की।

    इसे ऑनलाइन दुनिया का एक जोखिम मानकर नजरअंदाज करने की कोशिश के बावजूद, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अब भी इन बातों से बहुत ज्यादा ठेस पहुंचती है। एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने टीनएज के दिनों का एक परेशान करने वाला अनुभव साझा किया।

    यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर राम चरण की 'Peddi' से धांसू लुक हुआ आउट, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस की थम गईं सांसें

    एडल्ट साइट पर देखी अपनी ही तस्वीर

    उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें एक पोर्न साइट पर अपनी मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीर मिली थी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह 'डीपफेक' था या नहीं, लेकिन वह कुछ वैसा ही था। मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी थी। हमारे स्कूल में IT की क्लास होती थी और लड़के मजे के लिए उन साइट्स पर जाते थे। वहां मेरी तस्वीरें भी थीं और यह सब स्कूल के दिनों की बात है। इसलिए, वह एक बहुत ही अजीब अनुभव था'।

    janhvi (6)

    उन्होंने आगे कहा, 'एक समय ऐसा भी आया, जब मुझे लगा कि यही वह कीमत है जो आपको चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया से जुड़ी ऐसी बहुत सी चीजों में नैतिकता (morality) जैसी कोई चीज नहीं होती'। जाह्नवी कपूर ने बताया कि AI से बनी उनकी तस्वीरों का उन पर कितना गहरा असर पड़ता है।

    खबरें और भी

    प्रोफेशनल करियर पर पड़ता है फर्क

    उन्होंने आगे कहा, 'ये तस्वीरें इस तरह से फैलाई जाती हैं, जैसे इन्हें मैंने खुद ही शेयर किया हो। इससे लोगों के मन में एक खास तरह की छवि बन जाती है। अगर कल को मैं किसी डायरेक्टर से कहूं कि मैं कोई खास तरह के कपड़े पहनने में सहज महसूस नहीं कर रही हूं, तो कोई भी उन तस्वीरों को दिखाकर कह सकता है, 'लेकिन आपने तो पहले भी ऐसा किया है।'

    janhvi (7)

    जाह्नवी ने निकाला ये तरीका

    जाह्नवी ने कहा, 'जाहिर है, इससे मुझे बहुत बुरा लगता है। लेकिन समय के साथ इस स्थिति से निपटने के तरीके ढूंढ़ लिए हैं। मुझे ऐसा लगता है कि शिकायत करने के लिए मेरी आवाज में अभी उतनी ताकत नहीं है। लोगों का रवैया कुछ ऐसा है। तुम्हें जिंदगी में इतना कुछ मिला है, तो थोड़ा-बहुत तो सहना ही पड़ेगा, शिकायत मत करो। अगर मैं शिकायत करूंगी, तो लोग मेरी ही आलोचना करेंगे, और इससे मेरा असली मुद्दा ही कहीं पीछे छूट जाएगा'।

    जाह्नवी कपूर पिछली बार 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आई थीं। इसके बाद वे राम चरण के साथ पेद्दी (Peddi) में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग पर्दे पर रोमांस फरमाएंगी जाह्नवी कपूर! इस धमाकेदार साई-फाई फिल्म के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट