Shahid Kapoor संग पर्दे पर रोमांस फरमाएंगी जाह्नवी कपूर! इस धमाकेदार साई-फाई फिल्म के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट
शाहिद कपूर के पास इस वक्त एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। वह 'ओ रोमियो' के बाद अब कॉकटेल 2 में नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक बड़ी फ ...और पढ़ें

इस फिल्म के सीक्वल में शाहिद के साथ होंगी जाह्नवी/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन की जोड़ी जल्द ही होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' में दिखाई देगी। इस फिल्म में इन दोनों के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।
हालांकि, अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर जल्द ही अपनी एक और हिट फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ पहली बार जाह्नवी कपूर रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगी।
इस फिल्म का सीक्वल ला रहे हैं शाहिद कपूर
पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तो शाहिद कपूर जल्द ही अपनी साई-फाई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट को प्यार और टेक्नोलॉजी के अनोखे मेल के लिए दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को और भी बड़े लेवल पर बनाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अगले हफ्ते Cocktail 2 से मिलेगा बड़ा सरप्राइज, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर किया एलान
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर और कृति सेनन तो फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं ही, लेकिन उनके साथ इस फ्रेंचाइजी में अब जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी जुड़ने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी की शुरुआत वहीं से होगी, जहां पर पहली फिल्म खत्म हुई थी।
शाहिद की मूवी की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी अभी लिखी जा रही है और अगस्त तक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' की स्क्रिप्ट पूरी तरह से रेडी हो जाएगी। मेकर्स 2027 की पहली तिमाही (फर्स्ट क्वार्टर) में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, यह फिल्म आगे किस तरह से शेप लेगी, यह काफी हद तक 'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है।
-1775184649563.jpg)
'ओ रोमियो' के बाद शाहिद कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'कॉकटेल 2' के अलावा उनकी हिट वेब सीरीज 'फर्जी' का सीजन 2 भी शामिल है। रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर, शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 इस साल जून के महीने में रिलीज होगी।