Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor का खुलासा- करण जौहर के कारण होती हूं नफरत का शिकार

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 08:12 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor On Karan Johar जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह करण जौहर के कारण ट्रोल होती है और इसके चलते उनपर दबाव भी बनता है। जाह्नवी कप ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor On Karan Johar: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Janhvi Kapoor On Karan Johar: जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor On Karan Johar: जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि करण जौहर द्वारा लांच किए जाने के कारण वह नफरत का शिकार होती है। 

    जाह्नवी कपूर ने शशांक खेतान की रोमांटिक फिल्म धड़क से डेब्यू किया था

    जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक है। वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी है। उन्होंने सन 2018 में शशांक खेतान की रोमांटिक फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म सन 2016 में आई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी में बनी रिमेक थी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्वा मेहता ने किया था। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal पत्नी कटरीना कैफ को करना चाहते हैं कोरियोग्राफ, बताया टैलेंटेड लड़की

    करण जौहर के द्वारा लांच किए जाने के कारण नफरत का शिकार होती हूं- जाह्नवी कपूर

    अब जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि करण जौहर के द्वारा लांच किए जाने के कारण वह नफरत का शिकार होती हैं। जाह्नवी कपूर कहती है, 'मुझे लगता है धर्मा बहुत ही आईकॉनिक प्रोडक्शन हाउस है। लोग जो भी कहते हैं इसके पीछे उनकी क्यूरोसिटी भी होती है। हां यह बात सही है कि मुझ पर इसके वजह से अतिरिक्त दबाव भी है और इसी वजह से मुझे नफरत का शिकार भी होना पड़ता है।' जाह्नवी कपूर ने यह भी कहा कि धर्मा प्रोडक्शन और करण जौहर की आभारी भी है। उन्हें उनसे कभी कोई शिकवा शिकायत नहीं रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह करण जौहर का बहुत सम्मान करती हैं और वह हमेशा उन्हें गाइडेंस देते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra पर सफलता पाने के लिए लगा शैतान की पूजा करने का आरोप, दिया ये जवाब

    धड़क के अलावा जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना में भी काम किया था

    धड़क के अलावा जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना में भी काम किया था। जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी। इस फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा की भी अहम भूमिका थी। वह नितेश तिवारी की बवाल में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा वरुण धवन भी होंगे। वहीं वह फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव की अहम भूमिका होगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ruhee Dosani (@ruheedosani)