यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एडल्ट साइट पर अपलोड हुई तस्वीर, क्लासमेट्स ने उड़ाया मजाक... 13 साल की उम्र में Janhvi Kapoor ने झेला इतना सब
Mr and Mrs Mahi के प्रमोशन के बीच जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी जिंदगी के उस बुरे दौर को याद किया है जिसने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। वह 13 ...और पढ़ें

HighLights
- मीडिया पर भड़कीं जाह्नवी कपूर
- जाह्नवी कपूर की फोटो एडल्ट साइट पर हुई थी अपलोड
- जाह्नवी कपूर का छलका दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) को लेकर चर्चा में हैं। जाह्नवी फिल्मों के अलावा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी लाइमलाइट बटोरती हैं। हाल ही में, उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) से बात करते हुए बुरे फेज को याद किया है।
दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन मीडिया के इर्द-गिर्द बीता है। वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ इवेंट में शामिल हुआ करती थीं। एक बार वह अपनी मां के साथ एक इवेंट में गईं और उनकी तस्वीर खींच ली गई जो बाद में एक एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी गई थी।
13 साल की उम्र में हुईं हैरेस
दरअसल, धर्मा प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में जाह्नवी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ बातचीत में अपने संघर्ष के बारे में बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने उस बुरे फेज को याद किया है, जब मात्र 13 साल की उम्र में उनकी तस्वीर एडल्ट साइट पर अपलोड कर दी गई थी।
जाह्नवी की फोटो देख हंसते थे लड़के
जाह्नवी ने कहा, "पहली बार मैं मीडिया के द्वारा हैरेस तब हुई थी, जब शायद मैं 12 या 13 साल की थी। मैं अपनी मॉम और डैड के साथ एक इवेंट में गई थी। मेरी तस्वीर ऑनलाइन अपलोड हुईं। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया उस वक्त शुरू ही हुआ था। मुझे एक अश्लील जैसी दिखने वाली साइट पर अपनी तस्वीरें मिलीं और मेरे स्कूल के लड़के इसे देखकर हंस रहे थे।"
खबरें और भी
बुरे फेज से मुश्किल से बाहर आईं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर ने कहा कि यह एक तरह का चरित्र हनन है। उन्होंने कहा, "ऐसी परिस्थिति से निकलना बहुत मुश्किल था। मुझे इससे निपटने की जरूरत थी। मुझे यकीन है कि लोग अलग तरीके से इससे उबर जाएंगे। मैं जिस तरह से इसे समझा रही हूं, यह उससे भी ज्यादा मुश्किल रहा है। यह एक चरित्र हनन है, जो लड़की तब सामना करती है, जब वह बोल्ड कपड़ों में सहज महसूस करती है।"