Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srikanth Collection Day 9: 'श्रीकांत' ने एक बार फिर दिखाया जलवा, दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़कर की छप्परफाड़ कमाई

    Updated: Sun, 19 May 2024 08:12 AM (IST)

    राजकुमार राव फिल्म श्रीकांत को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म को टिकट विंडो पर अब तक मिले रिस्पांस से ये साफ है कि लोग इस फिल्म की कहानी को देखन ...और पढ़ें

    'श्रीकांत' से राजकुमार राव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'श्रीकांत' से राजकुमार राव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Srikanth Box Office Collection Day 9: डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला के किरदार में राजकुमार राव खूब जंचे हैं। एक ब्लाइंड पर्सन की सटीक एक्टिंग कर राजकुमार ने बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखाया है। 'श्रीकांत' ने फैंस के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स से भी भरपूर तारीफें बटोरी हैं।

    'श्रीकांत' ने एक बार फिर दिखाया अपना जलवा

    10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'श्रीकांत' ने बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ के पार ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही चला गया। बाद में 'श्रीकांत' के गिरते कलेक्शन को देख ऐसी संभावना जताई गई कि मूवी ज्यादा दिनों तक शायद टिकट विंडो पर टिक न पाए। लेकिन फिल्म रिलीज के दूसरे शनिवार के कलेक्शन ने ये साबित कर दिया कि 'श्रीकांत' कहीं नहीं जाने वाला।

    दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ी 'श्रीकांत'

    9वें दिन फिल्म श्रीकांत के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। मूवी को एक बार फिर वीकेंड का भरपूर फायदा मिलता नजर आया है। 'श्रीकांत' की कमाई वीकडेज में भले ही कम हो जाए, लेकिन वीकेंड में अक्सर फिल्म को फायदा मिलता नजर आता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 'श्रीकांत' ने 8वें दिन के मुकाबले रिलीज के 9वें दिन दोगुना अमाउंट कमाया है।

    'श्रीकांत' फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे फिल्म का टोटल बिजनेस 22.10 करोड़ हो गया है।

    कलेक्शन दिन कमाई (करोड़ में)
    पहला दिन 2.41
    दूसरा दिन 4.26
    तीसरा दिन 5.28
    चौथा दिन 1.69
    पांचवां दिन 1.48
    छठा दिन 1.49
    सातवां दिन 1.43
    आठवां दिन 1.67
    नौवां दिन 2.75

    'श्रीकांत' की स्टार कास्ट

    'श्रीकांत' फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ, ज्योतिका, शरद केलकर और जमील खान हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: स्टार किड की वजह से Rajkummar Rao के हाथ से फिसल गई थी फिल्म, बोले- 'एक रात में सब बदल गया'