Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टार किड की वजह से Rajkummar Rao के हाथ से फिसल गई थी फिल्म, बोले- 'एक रात में सब बदल गया'

    Updated: Sat, 18 May 2024 07:35 PM (GMT+05:30)

    मौजूदा समय में फिल्म श्रीकांत (Srikanth) को लेकर अभिनेता राजकुमार राव का नाम चर्चा में है। एक आउटसाइडर होने के बावजूद अपने दमदार अभिनय से वह हर किसी क ...और पढ़ें

    स्टार किड ने छीन ली थी राजकुमार की फिल्म (Photo Credit-Instagram)
    स्टार किड ने छीन ली थी राजकुमार की फिल्म (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. श्रीकांत फिल्म से राजकुमार राव ने जीता फैंस का दिल
    2. स्टार किड्स की वजह से अभिनेता से छीनी गई फिल्म
    3. आउटसाइडर के तौर पर दमदार एक्टर माने जाते हैं राजकुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव का नाम उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार है, जो अपने दमदार अभिनय के लिए लोकप्रिय हैं। हाल ही में फिल्म श्रीकांत (Srikanth) में शानदार एक्टिंग का उदाहरण पेश कर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह से ये फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

    इस बीच राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने हिंदी सिनेमा में स्टार किड्स के प्रभाव को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक रात में स्टार किड की वजह से उनसे फिल्म छीन ली गई थी। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं। 

    राजकुमार राव ने किया बड़ा खुलासा 

    हाल ही में राजकुमार राव ने निर्माता करण जौहर को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान करण ने इंडस्ट्री में आउटसाइडर के संघर्ष को लेकर खुलकर चर्चा की और राजकुमार से ये सवाल पूछा क्या कभी इसकी वजह से उनके नुकसान झेलना पड़ा। 

    ये भी पढ़ें- Srikanth देखने के बाद राजकुमार राव के मुरीद हुए Ranveer Singh, किया ये पोस्ट

    इस पर श्रीकांत एक्टर ने कहा है- करियर की शुरुआत में मुझे भी ये सलाह दी गई थी कि बॉलीवुड की पार्टियों में जाया करूं और वहां मौजूद सेलेब्स से मिलकर अपने लिए मौके तलाशा करूं। मैंने भी एक आउटसाइडर होने की वजह से ऐसा किया। 

    खबरें और भी

    कुछ समय बाद मुझे एक फिल्म भी मिल गई। लेकिन एक स्टार किड की वजह से रातोंरात मेरे हाथ से वो फिल्म निकल गई और मैं कुछ भी नहीं कर सका। हालांकि मैं उस स्टार किड का नाम रिवील नहीं करूंगा। इस तरह से राजकुमार राव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 

    श्रीकांत में कमाल की एक्टिंग से राजकुमार ने जीता सबका दिल

    फिल्म श्रीकांत में दृष्टिवाधित बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की भूमिका में राजकुमार राव ने अपने अभिनय का शत प्रतिशत दिया है। उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने भी श्रीकांत को देखकर राजकुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ें हैं।

    ये भी पढ़ें- Srikanth Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी 'श्रीकांत', शुक्रवार को फिर दिखा कलेक्शन में जबरदस्त उछाल