विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुंजन सक्सेना के दौरान Janhvi Kapoor ने मांगी थी मन्नत, पंकज त्रिपाठी से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

Published: Sat, 25 May 2024 10:05 AM (IST)

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से फैंस को अपना दीवाना बना दिया ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. गुंजन सक्सेना के दौरान जाह्नवी ने मांगी थी मन्नत
  2. अभिनेता पंकज त्रिपाठी से जुड़ा है किस्सा
  3. एक्ट्रेस ने बताया क्यों किया ऐसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चों में बनी हुई हैं। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। एक्ट्रेस जमकर फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।

जाह्नवी कपूर ने 'गुंजन सक्सेना' में अपने पसंदीदा अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने के समय को याद किया और अपना अनुभव शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि अभिनेता के साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में शामिल था।

यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में रेड फ्लैग हैं Janhvi Kapoor, ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर ऐसे रखती हैं नजर, खुद खोल दी पोल

सेट पर ऐसे बर्ताव करती थीं जाह्नवी

हाल ही में जाह्नवी कपूर से जब एक इंटरव्यू में उस अभिनेता का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसके साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में था, तो एक्ट्रेस ने इसके जवाब में बताया कि वह पंकज त्रिपाठी थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी।

वह मेरी विश लिस्ट सूची में थे। 'गुंजन सक्सेना' के सेट पर मौजूद लोग जानते हैं कि मैं एक पागल लड़की की तरह बिहेव करती थी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी और आज भी हूं।

जाह्नवी ने मांगी थी मन्नत

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने मन्नत मांगी थी कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाए और इसके लिए मैंने करीब 10 से 12 दिनों तक नॉन वेज खाना बंद कर दिया था। बता दें कि जाह्नवी और पंकज त्रिपाठी ने साथ में 'गुंजन सक्सेना' में काम किया था। यह मूवी साल 2020 में रिलीज हुई थी।

जाह्नवी का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देने वाली हैं, जो 31 मई को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वह 'उलझ' में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: रियलिटी शो में मां को श्रद्धांजलि देते देख Janhvi Kapoor का हुआ था बुरा हाल, चिल्लाने और रोने लगी थीं एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।