यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिलेशनशिप में रेड फ्लैग हैं Janhvi Kapoor, ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर ऐसे रखती हैं नजर, खुद खोल दी पोल
Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi) का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म से जुड़ी बातें शेयर करने के अलावा वह अपने ...और पढ़ें

HighLights
- जाह्नवी कपूर ने खुद को बताया रेड फ्लैग
- शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप में हैं जाह्नवी
- जाह्नवी ने बताया- शिखर संग क्या करती हैं जाह्नवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शिखर के साथ पार्टी करना, डिनर-लंच डेट पर जाना, मंदिर जाने से लेकर उनके नाम का पेंडेंट फ्लॉन्ट करने तक, जाह्नवी का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है।
जाह्नवी कपूर जब भी शिखर पहाड़िया के बारे में बात करती हैं तो उनका चेहरा शरम से लाल हो जाता है। दोनों बी-टाउन के पावर कपल्स में शुमार हो गये हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि वह एक रेड फ्लैग हैं। उन्होंने बताया है कि वह आखिर अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कितनी पजेसिव हैं।
ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं जाह्नवी कपूर
दरअसल, जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने खुद को रेड फ्लैग बताया है। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या गर्लफ्रेंड को अपने पार्टनर का फोन चेक करने की अनुमति होनी चाहिए। इस पर जाह्नवी ने कहा, "मुझे पता है कि यह रेड फ्लैग है, लेकिन मैं तो चेक करती हूं।"
शिखर को फोन चेक करने नहीं देती हैं एक्ट्रेस
जब जाह्नवी कपूर से पूछा गया कि क्या ब्वॉयफ्रेंड को अनुमति होना चाहिए, तब अभिनेत्री ने तुरंत कहा, "नहीं।" जब उनसे इसकी वजह पूछी गयी तो एक्ट्रेस ने कहा, "बस। क्यों विश्वास नहीं करते क्या?" फिर वह मुस्कुराने लगती हैं। जाह्नवी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस इवेंट में वह क्रिकेट थीम रेड और व्हाइट साड़ी में अपनी खूबसूरती से कहर बरपा रही थीं।
खबरें और भी
janhvi😭😭😭 pic.twitter.com/WAGaZACTCb
— sarah (@sidxjk) May 23, 2024
यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor ने 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर को बताया सपोर्ट सिस्टम, कहा- 'वह मेरी जिंदगी में तब से हैं जब मैं...'
कौन हैं शिखर पहाड़िया?
शिखर पहाड़िया का फिल्मी गलियारों से कोई नाता नहीं है। वह बिजनेस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिखर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद शिखर ने खुद को इससे दूर रखा और बिजनेस में हाथ आजमाया।
उन्होंने पढ़ाई के बाद लंदन में एक इंटरनेशनल कंपनी में निवेश विश्लेषक के रूप में काम किया। फिर भारत आकर अपने भाई वीर पहाड़िया के साथ एक गेमिंग कंपनी शुरू की। वह होर्स राइडिंग और पोलो खेलने के भी शौकीन हैं।