यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाकाल के मंदिर में जाह्नवी ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग किए दर्शन, फैंस बोले- अब सेटल हो जाना चाहिए
Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वालीं जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। श ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक्ट्रेस अपने दोस्तों और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं, जिसकी अब तक कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस ने उनकी शादी से जुड़ा कमेंट किया है।
जाह्नवी-शिखर ने किए महाकाल के दर्शन
लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वालीं जाह्नवी अपने ट्रेडिशन्स से भी जुड़ी रहती हैं। अक्सर उन्हें मंदिरों में दर्शन देते देखा गया है। कभी अकेले, तो कभी शिखर पहाड़िया के साथ। इस बार 'धड़क' एक्ट्रेस ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ महाकाल के दर्शन किए। दोनों ने भगवान शिव के दर पर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी स्पिरिचुऐलिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जहां जाह्नवी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, तो शिखर ने व्हाइट कलर के कुर्ता-पयजामा में शिवजी के दर्शन किए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई और भगवान शिव की फोटो उपहार में दी। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किया है।
जाह्नवी-शिखर पर बोले फैंस
एक यूजर ने कमेंट किया, 'वो सही व्यक्ति के साथ है। जय महाकाल।' एक ने लिखा, 'वो अच्छा लड़का लगता है...जाह्नवी को उसके साथ सेटल हो जाना चाहिए।'
.jpg)
खबरें और भी
कइयों का मानना है कि जाह्नवी और शिखर अपने रिलेशन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Pics: लेटेस्ट तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का दिखा फूडी अंदाज, किलर लुक से जीता फैंस का दिल