Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor Pics: लेटेस्ट तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का दिखा फूडी अंदाज, किलर लुक से जीता फैंस का दिल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 06:11 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Latest Pics बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने दिलकश अंदाज के लिए जाह्नवी का नाम काफी जाना जाता है। इ ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)
    जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें हैं कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आईं जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें
    2. इस फिल्म में दिखेंगी जाह्नवी कपूर
    3. चर्चा का विषय बनीं एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Shares Latest Pics: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें जाह्नवी कपूर का नाम जरूर शामिल होगा। अपने दिलकश अंदाज से आए दिन जाह्नवी लाइमलाइट में छाई रहती हैं। इतना ही नहीं फैंस भी एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    इस बीच सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जाह्नवी अपने किलर लुक्स से कहर बरपाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

    सामने आईं जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें

    दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी होने के नाते जाह्नवी कपूर को काफी जाना जाता है। अपनी मां की तरह एक्टिंग के मामले में जाह्नवी ने अपनी फिल्मों में गहरी छाप छोड़ी है। यही कारण है जो बहुत कम समय में वह इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेज में शुमार हो गई हैं।

    सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसकी वजह से आए दिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर ब्लैक कलर का स्टाइलिश गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं।

    अपनी बेबाक खूबसूरती के दम पर एक्ट्रेस हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। इतना नहीं इन फोटो में जाह्नवी बेहद फूडी होती दिखाई दे रही हैं। जिसका अंदाजा आप एक्ट्रेस के हाथ में खाना और कोका कोला के जरिए लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

    इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म बवाल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर की वापसी का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें जाह्नवी की आने वाली फिल्मों की तरफ तो उसका नाम देवरा है। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ इस मूवी में जाह्ववी लीड रोल में नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- भगवान शिव की भक्ति में डूबीं Janhvi Kapoor, 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन