यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेड पर Janhvi Kapoor ने दिखाई मदमस्त अदाएं, कहर ढाते लुक्स में दिए ऐसे-ऐसे पोज, तारीफ करते नहीं थके फैंस
Janhvi Kapoor बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के अलावा लुक्स की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। हॉटनेस से भरी उनकी तस्वीरें सो ...और पढ़ें

HighLights
- जाह्नवी कपूर हैं बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस
- जाह्नवी कपूर ने शेयर की लेटेस्ट फोटोशूट की झलक
- एक्ट्रेस साउथ की फिल्म में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से बल्कि बोल्ड लुक्स के लिए भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आज किसी सोशल मीडिया सेंसेशन से कम नहीं हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल चुराना अच्छी तरह से जानती हैं। इसी बीच जाह्नवी का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में कहर ढा रही हैं।
कहर ढाती तस्वीरों में सामने आईं जाह्नवी
जाह्नवी के लेटेस्ट फोटोशूट में आप देख सकते हैं कि उन्होंने कैजुअल ड्रेस में कुछ तस्वीरें क्लिक कराई हैं। कभी जैकेट लिए, तो कभी बेड पर सिडक्टिव पोज देते, उन्होंने एक से बढ़कर एक मदहोश करने वाले पोज दिए हैं। अपने लुक को उन्होंने खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया है। जाह्नवी की ये तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक्ट्रेस के लुक पर मर मिटे फैंस
एक्ट्रेस ने अपने लुक ज्यादा से ज्यादा क्लासी रखा है। ज्वेलरी के नाम पर वह सिर्फ एक नेकलेस पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक को देख फैंस उन पर एक बार फिर दिल हार बैठे हैं। न सिर्फ आम जनता, बल्कि उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी (Orry) तक उनके लुक्स पर मर मिटे हैं। कई फैंस ने कहा कि उन्हें जाह्नवी पर क्रश है।
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनके पास साउथ की मूवी 'दसारा' है। यह लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली साउथ इंडियन मूवी होगी। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ फैंस को उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। इसके अलावा जाह्नवी 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'एनटीआर 30' हैं।