Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भगवान शिव की भक्ति में डूबीं Janhvi Kapoor, 'ब्वॉयफ्रेंड' शिखर संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 04:36 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor Mahakaleshwar Temple Video बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर् ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ गईं महाकालेश्वर मंदिर। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    जाह्नवी कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ गईं महाकालेश्वर मंदिर। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

    HighLights

    1. ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ महाकालेश्वर मंदिर गईं जाह्नवी कपूर
    2. जाह्नवी कपूर भगवान शिव की भक्ति में दिखीं मग्न
    3. जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वीडियो हुआ वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। Janhvi Kapoor-Shikhar Pahariya at Mahakaleshwar Temple: फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गईं। 

    जाह्नवी कपूर पिछले कुछ दिनों से शिखर पहाड़िया को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। पार्टी से लेकर मंदिर जाने तक, जाह्नवी और शिखर अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। अगस्त के महीने में जाह्नवी, शिखर के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन करने गई थीं। अब अभिनेत्री को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में देखा गया। 

    भगवान शिव की भक्ति में मग्न जाह्नवी कपूर

    उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से जाह्नवी कपूर की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में जाह्नवी को अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मंदिर में बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन होते हुए देखा जा सकता है। महाकालेश्वर के दरबार में जाह्नवी पिंक कलर की साड़ी पहनकर गईं। इस दौरान अभिनेत्री ने मिनिमल ईयररिंग्स के साथ बालों को खुला रखा था और नो-मेकअप में नजर आईं।

    वहीं, जाह्नवी के बगल में बैठे शिखर पहाड़िया व्हाइट कलर के एटायर में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में जाह्नवी और शिखर को साथ में भगवान शिव पर प्रसाद चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। जाह्नवी और शिखर की ये तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    कौन हैं जाह्नवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया?

    शिखर पहाड़िया एक बिजनेसमैन हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जाह्नवी और शिखर कई सालों पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के एक एपिसोड में खुद जाह्नवी ने शिखर संग रिलेशनशिप में होने की बात कबूली थी। अब खबरें हैं कि दोनों फिर से डेटिंग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बेड पर Janhvi Kapoor ने दिखाई मदमस्त अदाएं, कहर ढाते लुक्स में दिए ऐसे-ऐसे पोज, तारीफ करते नहीं थके फैंस