यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Boney Kapoor Birthday Bash: पापा बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड शिखर संग नजर आईं जाह्नवी कपूर
Boney Kapoor Birthday Bash बोनी कपूर (Boney Kapoor) हाल ही में अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था जिसकी तस्वीरे और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Boney Kapoor Birthday Bash: फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) हाल ही में अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरे और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस साल बोनी कपूर का बर्थडे बेहद खास रहा था। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था।
बोनी कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी फोटोज साझा की, जिसमें संजय कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया, वेदांग रैना और कई अन्य लोग इस जश्न में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- दिवाली में Janhvi Kapoor के इस लुक से लूटी वाहवाही, एक्ट्रेस की तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल
बोनी कपूर ने काटा खास केक
बोनी कपूर का बर्थडे केक बेहद खास रहा। इस केक प्रोड्यूसर के चारों बच्चों ने मिलकर बनवाया था। वीडियो देख सकते हैं बोनी कपूर ब्रीफकेस डिजाइन में बना केक कट करते नजर आ रहे हैं, जिसपर उनकी फोटो भी बनी थी।
बोनी संग दिखे जान्हवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
इस दौरान जान्हवी कपूर के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी बोनी कपूर संग पोज देते नजर आए। शिखर पहाड़िया भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। बता दें, शिखर और जान्हवी के रिश्ते पर पापा बोनी कपूर को कोई ऐतराज नहीं है।
खबरें और भी
.jpg)
जाह्नवी कपूर का लुक
पापा की बर्थडे पार्टी में जान्हवी पर्पल कलर साड़ी में बला की खूबसूरत लगी थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ इमेज शेयर की थी।

यह भी पढ़ें- Boney Kapoor Birthday: सलमान को बनाया 'वॉन्टेड' तो भाई अनिल को 'मिस्टर इंडिया', इन हिट फिल्मों का किया निर्माण
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो जल्द वह फिल्म 'देवारा' में नजर आएगी। यह जाह्नवी की साउथ इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म है। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।
.jpg)