Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor Video: जीनत अमान के लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, शीशे के आगे खड़े होकर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 06:26 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Video जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस जीनत अमान के लुक को रीक्रिएट करते हु ...और पढ़ें

    जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit: Instagram)
    जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जीनत अमान के लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर
    2. वीडियो शेयर कर लिखा ये कैप्शन
    3. इन स्टार्स ने किए कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Video: जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर उन्होंने अपना एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में वह जीनत अमान से प्रेरित होकर उनके लुक में नजर आ रही हैं।

    जाह्नवी कपूर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक पोस्ट का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब हाल ही में किए गए पोस्ट से उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Pics: बिखरे बाल... आंखें उदास... किसके ख्यालों में डूबीं जाह्नवी कपूर, तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

    जाह्नवी कपूर ने खींचा सबका ध्यान

    जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर हर किसी का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में वह व्हाइट कलर की हॉट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह लैला मैं लैला गाने से जीनत अमान के आइकॉनिक लुक को कॉपी करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को लैला मैं लैला की लाइन बोलते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मुझे जेन जेड-इनात कहें'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जैकी श्रॉफ ने किया कमेंट

    जाह्नवी कपूर के इस लुक पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। यहां तक कि दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'जीनत अमान, वापसी का समय! आइए इन बच्चों को दिखाएं कि यह कैसे किया जाता है'। इसके साथ ही खुद जीनत अमान ने भी जाह्नवी के इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा 'मेरा स्टाइल चुरा लिया, मुझे आपका फैनबेस चुराते हुए देखो'। इसके साथ ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक दिल वाला इमोजी शेयर किया।

    खबरें और भी

    बता दें कि जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ अभिनय करती दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor बहन खुशी कपूर की वजह से छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग! कहा- 'मुझे लगा मैं उसकी मम्मी बन जाऊं बस'