Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor एक्स ब्वॉयफ्रेंड शेखर पहाड़िया के साथ इवेंट में फिर आईं नजर, अफेयर की अटकलें तेज

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 04:14 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor Boyfriend जाह्नवी कपूर को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और सुशील कुमार शिंदे के पोते शेखर पहाड़िया के साथ देखा गया है। दोनों की वीडियो सोशल मीडिय ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आई है।
    Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Boyfriend: मिली फिल्म में नजर आईं जाह्नवी कपूर को अब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक बार फिर देखा गया है। दोनों ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में साथ भाग लिया है। खास बात यह है कि शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर की तस्वीरों पर लिखा है, 'मा चेरी।' दोनों की कंफर्टनेस को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों एक बार फिर से साथ में हैं।

    जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ देखा जा सकता है 

    एक पैपाराजी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को साथ देखा जा सकता है। जाह्नवी ने खूबसूरत ड्रेस पहन रखी है। वहीं उन्होंने मैचिंग ओवरकोट और हिल्स भी पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं शिखर पहाड़िया ने सिमरी जैकेट पहन रखी है और वह किसी से बात करते नजर आ रहे हैं। जाह्नवी के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं शिखर भी बीच-बीच में हंसते हुए नजर आ रहे है। इस पर एक फैन ने प्रश्न पूछते हुए लिखा है, 'ओरी कौन है फिर।' एक अन्य ने लिखा है, 'अरे भाई दिल तोड़ दिया आपने तो।' एक ने लिखा है, वाह।'

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 देख रहे शख्स की सिनेमाघर में हुईं मौत, ओवर एक्साइटेड होने के कारण पड़ा दिल का दौरा!

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    जाह्नवी कपूर की फोटो पर शिखर पहाड़िया ने लिखा था, 'मा चेरी'

    शनिवार को जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया तस्वीरें भी शेयर की थी। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की ड्रेस में फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। वह ब्लैक गाउन में एक अवार्ड सेरेमनी में भाग लेने पहुंची थी। इस पर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, शेखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया था। शिखर पहाड़िया ने लिखा था, 'मा चेरी।' इसका मतलब होता है, 'माय डियर या मेरी स्वीटहार्ट।'

    यह भी पढ़ें: Avatar The Way of Water की टिकटों की बिक्री के दौड़ में भारत का चीन और अमेरिका के साथ मुकाबला!

    शेखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर के साथ वेकेशन मनाते हुए भी देखा गया था

    शेखर पहाड़िया को हाल ही में जाह्नवी कपूर के साथ मालदीव में वेकेशन मनाते हुए भी देखा गया था। जाह्नवी कपूर ने शिखर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इस पर फैंस ने दोनों के साथ होने की बात का भी पता लगा लिया था। दरअसल दोनों ने एक ही तस्वीर शेयर की थी और अलग-अलग कमेंट किए थे। शिखर पहाड़िया सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं जो कि महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इसके पहले भी जाह्नवी कपूर को डेट किया था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। कॉफी विद करण 7में करण जौहर ने दोनों के अफेयर की बात की लगभग पुष्टि कर दी थी। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके वरुण धवन की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)