Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor: करण जौहर की पार्टी से इस शख्स के साथ निकलीं जाह्नवी कपूर, पैपराजी को देख हुईं शर्म से लाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 02:05 PM (IST)

    Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में करण जौहर ...और पढ़ें

    Janhvi Kapoor Spotted With Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya in Karan Johar Party/Photo Credit/Instagram
    Janhvi Kapoor Spotted With Rumored Boyfriend Shikhar Pahariya in Karan Johar Party/Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor With Shikhar Pahariya: जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनका नाम अब तक कई सितारों संग जुड़ चुका है। हालांकि, अपने निजी रिश्तों को लेकर जाह्नवी ने कभी भी खुलकर बात नहीं की है।

    अब हाल ही में एक्ट्रेस करण जौहर के घर से अपने कथित ब्वायफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक ही गाड़ी में निकलती हुई स्पॉट हुईं। पैपराजी को सामने देखकर जाह्नवी कपूर शर्म से लाल हो गईं।

    शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं जाह्नवी कपूर

    करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इसी पार्टी में शामिल होने जाह्नवी कपूर भी पहुंची थी। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए पैपराजी फोटो ग्राफर ने शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर का ब्वॉयफ्रेंड बताया। अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ कार में बैठीं जाह्नवी कपूर इस दौरान ब्राउन रंग की मिनी ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इस ड्रेस के साथ उन्होंने बेज रंग का कोट पहना हुआ था और कानों में हूप्स पहने हुए थे। वह गाड़ी में शिखर से कुछ बातचीत करते हुए नजर आ रही थीं। अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए हमेशा पैपराजी को अवायड करने वालीं जाह्नवी कपूर ने पैपराजी को नजरअंदाज नहीं किया और गाड़ी में शिखर संग बैठे-बैठे ही एक्ट्रेस स्माइल  करते हुए मीडिया कैमरा के सामने वेव करती नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर लोगों ने जाह्नवी की वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

    शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर की इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर की इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' जाह्नवी शर्मा रही है'।

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये लड़का थोड़ा डिसेंट लग रहा है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या नसीब है यार, जाह्नवी के आए ये बच्चा लग रहा है। ऐसा लग रहा है, उसका छोटा भाई है'। हालांकि, एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'जाह्नवी को इससे अच्छा और मिडिल क्लास ब्वॉयफ्रेंड मिल ही नहीं सकता'।

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस की फटी रह गई आंखें

    यह भी पढ़ें: Janhvi kapoor: व्हाइट-गोल्डन साड़ी पहन जलपरी बनीं जान्हवी कपूर, देसी अंदाज से लूटा फैंस का दिल