Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janhvi Kapoor-Zeenat Aman: जाह्नवी कपूर के साथ जीनत अमान की केमेस्ट्री के कायल हुए फैंस, वायरल हुआ ये वीडियो

    Updated: Wed, 11 Oct 2023 03:01 PM (GMT+05:30)

    Janhvi Kapoor-Zeenat Aman जाह्नवी कपूर की गिनती आज के जमाने की टॉप एक्ट्रेस में होती है। बी टाउन की टॉप यंग और ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में उनका नाम ...और पढ़ें

    Zeenat Aman and Janhvi Kapoor from Video Advertisement
    Zeenat Aman and Janhvi Kapoor from Video Advertisement

    एंटरटेनमेंट डेस्र, नई दिल्ली। बी टाउन में जीनत अमान की ब्यूटी की आज भी काफी चर्चा है। 71 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। जीनत फिल्म लाइन में भले ही एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने फोटोशूट शेयर कर वाहवाही जरूर लूटती हैं। अब 80 के दशक की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

    जाह्नवी-जीनत का वीडियो आया सामने

    जाह्नवी कपूर का नाम यंग एक्ट्रेस की लिस्ट में आगे रहता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम किए ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन उन्होंने जितना भी काम किया है, उसके लिए उन्हें हमेशा तारीफ मिली है। जाह्नवी ने कुछ दिन पहले जीनत अमान स्टाइल में खुद का वीडियो शेयर किया था।

    एक्ट्रेस का रेट्रो लुक बहुत पसंद किया गया था। अब जाह्नवी का जीनत अमान के साथ वीडियो सामने आया है। पहली बार इन दो गॉर्जियस लेडीज ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    जाह्नवी-जीनत की सिजलिंग केमेस्ट्री ने लूटी वाहवाही

    दरअअल, जीनत अमान और जाह्नवी कपूर का ये वीडियो एक मोबाइल कंपनी के एड शूट से है। ब्लैक कलर के बॉडी हगिंग गाउन में दोनों कहर बरपाती नजर आ रही हैं। ग्रेस और एलिगेंस के साथ जाह्नवी और जीनत अमान, नए मोबाइल के नए फीचर के बारे में बता रही हैं। फैंस को ये बात पसंद आई कि अपने जमाने की इन दो टॉप एक्ट्रेस को एक फ्रेम में कास्ट किया गया है।

    खबरें और भी

    फैंस ने किया ये कमेंट

    इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'दोनों अपने-अपने अंदाज में अच्छी हैं।' एक यूजर ने जाह्नवी के लिए लिखा, 'मैं पागलों की तरह आपके प्यार में पागल हूं। आपको कोई मैच नहीं कर सकता।'

    यह भी पढ़ें: Tujhe Yaad Na Meri Aayee 2.0 वर्जन लेकर आ रहे करण जौहर, नए अंदाज में दिखेगा शाह रुख-काजोल-रानी का लव ट्रायंगल