Janhvi Kapoor के 'शराब' वाले बयान पर मचा बवाल, एक्ट्रेस की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में दी सफाई
Janhvi Kapoor ने हाल ही में शराब की लत को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब उनकी टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। ...और पढ़ें
-1777820461941_m.webp)
जाह्ववी कपूर के 'शराब' वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर हाल ही में तब सुर्खियों में आईं, जब एक पॉडकास्ट पर दिए गया उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने यह मान लिया कि उन्होंने नशे की लत के बारे में बात की है। अब, अभिनेत्री की एक पहल 'ऑफ द रॉक्स' ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष स्पष्ट किया है।
जाह्नवी की टीम ने दी सफाई
यह आधिकारिक बयान जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'हम, 'ऑफ द रॉक्स' और 'अमाहा' की टीम ने देखा है कि कुछ मीडिया पेज इस पहल और जाह्नवी कपूर से जुड़ी सामग्री को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है'।

यह भी पढ़ें- 'वह बहुत हंस रहीं...' मां Sridevi की मौत के बाद Janhvi Kapoor को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग, खुद से लेने पड़े फैसले
आगे लिखा, 'हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि जान्हवी कपूर इस बातचीत का हिस्सा एक देखभाल करने वाली और सहयोगी के तौर पर हैं, न कि ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिन्हें नशे या शराब की लत का कोई निजी अनुभव रहा हो। इस तरह की गलतबयानी न सिर्फ उनकी भूमिका को कमजोर करती है, बल्कि उन लोगों के असली और जीए हुए अनुभवों का भी अपमान करती है जो नशे से जूझ रहे हैं और जो उनका साथ दे रहे हैं। आइए, क्लिकबेट के चक्कर में गलत जानकारी फैलाकर, एक गंभीर समस्या को ठीक करने की कोशिशों को हल्का न बनाएं'।
क्या था जाह्नवी कपूर का बयान?
जाह्नवी ने पॉडकास्ट पर कहा था, 'मैं यह तो नहीं कहूंगी कि मुझे नशे की लत लग गई थी या मैं शराब का गलत इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन मैं अक्सर शराब पीती थी। और यह मेरी जिंदगी के एक बहुत ही दुखद अनुभव के बाद हुआ था। मुझे बस ऐसा लगा कि, ‘मुझे नशे में डूब जाना है’।
खबरें और भी
-1777820637437.jpg)
जाह्नवी ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात का एहसास किसी अचानक आए बड़े मोड़ (dramatic breaking point) से नहीं हुआ। बल्कि, उन्हें यह एहसास तब हुआ जब उन्होंने देखा कि शराब पीने का उनके शरीर और अगले दिन की सुबह पर क्या असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया, 'मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया कि शराब मेरे शरीर के साथ क्या कर रही थी। मुझे यह भी पसंद नहीं आया कि सुबह उठने पर मुझे कैसा महसूस हो रहा था। हैंगओवर वाला वह एहसास मुझे बहुत ही अजीब और बुरा लगता था। यह सब शुरू हुआ... यह बहुत ही अजीब था। मुझे अपने शरीर से एक ऐसी गंध आती थी जो मेरी जिंदगी के किसी ऐसे इंसान की गंध से बहुत मिलती-जुलती थी, जो नशे की लत से जूझ रहा था; और मैं उस गंध को इस बात से जोड़कर देखती थी कि, ‘ठीक है, आज का दिन अच्छा नहीं है’।
जाह्नवी का वर्कफ्रंट
जाह्नवी कपूर पिछली बार परम सुंदरी, होमबाउंड और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में राम चरण की पेद्दी है।
यह भी पढ़ें- रिलीज से कुछ दिन पहले ही बदली Peddi की रिलीज डेट, मेकर्स ने बदला इरादा, अब कब आएगी Ram Charan की फिल्म?