Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह बहुत हंस रहीं...' मां Sridevi की मौत के बाद Janhvi Kapoor को झेलनी पड़ी थी ट्रोलिंग, खुद से लेने पड़े फैसले

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:25 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने खुलासा किया कि मां श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। ...और पढ़ें

    मां की मौत के बाद जाह्नवी कपूर ने झेली ट्रोलिंग। फोटो क्रेडिट- एक्स

    मां की मौत के बाद जाह्नवी कपूर ने झेली ट्रोलिंग। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी सितारे हमेशा से ही पब्लिक स्क्रूटनी से गुजरते हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी उन्हीं सितारों में से एक हैं। एक्ट्रेस को कई बार ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। यहां तक कि अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बाद भी।

    जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी के जाने से एक्ट्रेस टूट गई थीं। वह पूरी तरह से अपनी मां पर डिपेंडेंट थीं। इस बीच उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। लोगों ने कहा कि मां के निधन के बाद वह ज्यादा दुखी नहीं हैं।

    मां की मौत के बाद अकेली हो गई थीं जाह्नवी कपूर

    राज शमानी के पॉडकास्ट में जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद का बुरा फेज याद किया। उन्होंने कहा-

    मैं पूरी तरह डिपेंडेंट थीं। मैं कभी कोई फैसले नहीं लेती थी। मुझे क्या पहनना चाहिए? मुझे क्या करना चाहिए? क्या सही है? क्या गलत है? वहां क्या है? वहां क्या नहीं? मैं हर चीज के लिए उन पर डिपेंडेंट थी।

    जाह्नवी ने बताया कि वह छोटी सी छोटी चीज बिना अपनी मां के गाइडेंस के नहीं करती थीं। उनके निधन के बाद अचानक वह अकेली पड़ गईं और उन्हें इंडेपेंडेंट होना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग पर्दे पर रोमांस फरमाएंगी जाह्नवी कपूर! इस धमाकेदार साई-फाई फिल्म के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट

    Janhvi Kapoor On Sridevi Death

    जाह्नवी कपूर को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

    जाह्नवी कपूर ने यह भी बताया कि मां श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें पब्लिक स्क्रूटनी से गुजरना पड़ा। उनके हंसने पर भी लोग सवाल उठाते थे और कहते थे कि वह मां के निधन के बाद दुखी नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा-

    खबरें और भी

    ऐसे समय में जब दुनिया आपको टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रही है, लोग कहते हैं, 'वह बहुत ज़्यादा मुस्कुरा रही है' या 'वह उतनी दुखी नहीं है'।

    जाह्नवी ने बताया कि चाहे वह मुस्कुराएं या चुप रहें, उन्हें बार-बार ट्रोल किया जा रहा था। बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही राम चरण के साथ पेड्डी मूवी में नजर आने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें- 'कोई वफादार नहीं...' Janhvi Kapoor ने छोड़ा करण जौहर का साथ, स्टार किड पर फिल्ममेकर का शॉकिंग रिएक्शन