Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जन्नत' फेम सोनल चौहान ने गरीबों को बांटा खाना, जुहू में शनि मंदिर के बाहर हुईं स्पॉट

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 23 May 2021 07:42 AM (IST)

    अभिनेत्री सोनल चौहान हाल ही में मुंबई के जुहू में शनि मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान सोनल जरूरतमंदों की मदद करती हुई नजर आईं। सोनल का एक वीडियो से ...और पढ़ें

    जन्नत फेम सोनल चौहान, फोटो साभार: Instagram
    जन्नत फेम सोनल चौहान, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर देशभर में काफी घातक साबित हो रही है। पहली लहर के प्रभाव से कुछ राहत मिलने के बाद दूसरी लहर ने ताबड़तोड़ हमला किया। जिसका शिकार कई लोग बने, इसी का नतीजा रहा कि एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया। लेकिन लॉकडाउन की वजह से कई लोगों का छिन गया और वो दाने- दाने को मोहताज हो गए। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे भी इन लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन सेलेब्स में 'जन्नत' फेम अभिनेत्री सोनल चौहान का नाम भी जुड़ गया है।

    अभिनेत्री सोनल चौहान हाल ही में मुंबई के जुहू में शनि मंदिर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान सोनल जरूरतमंदों की मदद करती हुई नजर आईं। सोनल का एक वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में सोनल जरूरतमंदों को पानी की बॉटल और बिस्किट के पैकेट दे रही हैं। इस दौरान सोनल ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पानी और बिस्किट बांटे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोनल चौहान ने इस दौरान ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद रंग की सलवार पहनी हुई थी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान सोनल ने बालों को खुला रखा और चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनल इन लोगों से बात भी कर रही थीं। सोनल की इस नेक कार्य के लिए काफी सराहना की जा रही है।

    बता दें कि सोनल चौहान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म जन्नत से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म जन्नत को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के बाद सोनल चौहान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया।

    खबरें और भी

    हालांकि सोनल चौहान बॉलीवुड में अपना ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। सोनल चौहान ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। वह आखिरी बार तेलुगु फिल्म रूलर में नजर आई थीं। सोनल चौहान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। वहीं सोनल कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

    शक्ति' फेम जिज्ञासा सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी