Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शक्ति' फेम जिज्ञासा सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 22 May 2021 05:08 PM (IST)

    जिज्ञासा सिंह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिज्ञासा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उ ...और पढ़ें

    जिज्ञासा सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, फोटो साभार: Instagram
    जिज्ञासा सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर अब तक भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक भी इस संक्रमण ने अपना कहर बरपाना नहीं छोड़ा है। अब भी कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में धारावाहिक 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में हीर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

    जिज्ञासा सिंह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिज्ञासा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उनका परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था और अब खुद जिज्ञासा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Jigyasa Singh (@jigyasa_07)

    जिज्ञासा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जो पोस्ट शेयर की है उसमें उन्होंने लिखा है, 'हाय.. पिछला महीना मेरे लिए मुश्किलों से भरा रहा। अलग-अलग समय पर मेरी पूरी फैमिली कोविड पॉजिटिव हो गई थी। भगवान की दया से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और सभी स्वस्थ हैं। मैं भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर्स की सलाह पर दवाईयां ले रही हूं और काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं।'

    बता दें कि बीते दिनों इसी धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम कर रहीं रुबीना दिलैक भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। रुबीना ने 1 मई को एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं, अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर क्वारंटीन रहूंगी। बीते 5-7 दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'

    रुबीना दिलैक ने शिमला से परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें, कोविड से रिकवरी का दिया श्रेय

    खबरें और भी