यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jannat Zubair Photos: शाह रुख खान के बाद उमराह करने पहुंची जन्नत जुबैर, भाई अयान के साथ शेयर कीं तस्वीरें
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम रील्स को लेकर चर्चा में रहतीं हैं। लेकिन इस बार वह किसी और वजह से सुर्खि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी अपनी वीडियो को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहतीं हैं। उनके इंस्टाग्राम रील्स और तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल होती हैं। भाई अयान के साथ कई वीडियो वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अक्सर अपने फैशन सेंस और लुक्स को लेकर सुर्खियों में बने रहने वालीं जन्नत जुबैर इस बार किसी और वजह से लाइमलाइट में हैं। जन्नत ने जुम्मे के दिन सोशल मीडिया पर उमराह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
भाई अयान के साथ किया पहला उमराह
जन्नत जुबैर ने अपना पहला उमराह पूरा कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके भाई अयान भी नजर आ रहे हैं। दोनों भाई बहन सफेद रंग के लिबाज में नजर आ रहे हैं। जन्नत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जुम्मा मुबारक। हमारा पहला उमराह कंप्लीट हुआ।' इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने गाइड को भी टैग किया और हर छोटी डिटेल और सबसे अच्छा मार्गदर्शक होने के लिए उन्हें धन्यवाद किया।
जन्नत ने शेयर की कई सारी तस्वीरें
जन्नत ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से कुछ उनकी और अयान की सेल्फी है। दोनों भाई बहन अपनी लाइफ के पहले उमराह को पूरा करने के बाद उत्साहित नजर आए। बता दें कि कुछ दिनों पहले शाह रुख खान ने मक्का में उमराह किया था। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। शाह रुख के बाद अमेरिकी डीजे और रैपर खालिद मोहम्मद उर्फ डीजे खालिद भी उमराह करने पहुंचे थे। उनके साथ वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर माइक टायसन भी थे।
टीवी शो में काम कर कमाया नाम
जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान दोनों टीवी इंडस्ट्री के फेमस चाइल्ड आर्टिंस्ट हैं। जन्नत को 'फुलवा' और 'काशी अब न रहे तेरा कागज कोरा' के लिए जाना जाता है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में भी पार्टिसिपेट किया था। जन्नत की ही तरह अयान भी कई टीवी शो का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'संकटमोचन महाबली हनुमान', 'जोधा अकबर' जैसे शो में काम किया है।