Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Javed Akhtar के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर अब पाकिस्तानी कलाकारों ने लगाई फटकार, कहा- बेइज्जती कर...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 07:25 PM (IST)

    Javed Akhtar Pakistan Comment जावेद अख्तर का कमेंट्स भारतीय फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं कई पाकिस्तानियों ने इसपर जावेद अख्तर को ट्रोल किया है। कई ल ...और पढ़ें

    Javed Akhtar Pakistan Comment: जावेद अख्तर गीतकार है।
    Javed Akhtar Pakistan Comment: जावेद अख्तर गीतकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Javed Akhtar Pakistan Comment: जावेद अख्तर हाल ही में पाकिस्तान गए थे। इस अवसर पर उन्होंने 2008 हमले में शामिल आतंकवादियों को शह देने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया, साथ ही उन्होंने मीठे शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने अपने हालात ठीक नहीं किए तो उनके और बुरे दिन हो सकते है।

    जावेद अख्तर की टिप्पणी पाकिस्तानी कलाकारों को पसंद नहीं आई है

    जावेद अख्तर की यह टिप्पणी पाकिस्तानी कलाकारों को पसंद नहीं आई है। उन्होंने इस पर कड़े शब्दों में जावेद अख्तर को फटकार लगाई है। इनमें सबूर अली, शान शाहिद जैसे लोग शामिल हैं। कई लोगों ने जावेद अख्तर पर सिलेक्टिव क्रिटिसिज्म का आरोप लगाया। वहीं, कई लोगों को वहां बैठे लोगों का पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर ताली पीटना भी रास नहीं आया है। जावेद अख्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary ने टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द वीक की रेटिंग में किया टॉप, BB16 विनर एमसी स्टैन को चटाई धूल

    '2008 मुंबई हमले के आतंकवादी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं'

    दरअसल जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में कहा था कि 2008 मुंबई हमले के आतंकवादी अभी भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने लाहौर में हुए कार्यक्रम में भाग लिया था। जावेद अख्तर के वक्तव्य का जहां भारत में स्वागत किया गया। वहीं, कई पाकिस्तानी कलाकार उनके इस बयान से असहमत नजर आए। पाकिस्तान कलाकारों ने अपने ही यहां के पाकिस्तानियों की सेल्फ रिस्पेक्ट पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है।

    यह भी पढ़ें: गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में अपीयर होंगे Ram Charan, RRR को मिला हैं ऑस्कर में नॉमिनेशन

    जावेद अख्तर पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में भाग लेने गए थे

    जावेद अख्तर पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। इस अवसर पर उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर अपना पक्ष रखा था। इसके चलते जहां एक और भारत में उनकी वाहवाही हो रही है। वहीं पाकिस्तान में उन्हें जमकर फटकार लगाई जा रही है। हालांकि, जावेद अख्तर का कहना है कि उन्होंने वही कहा है जो सच है। जावेद अख्तर के बयान की भारत के मुसलमानों ने प्रशंसा की है। वहीं, कई लोगों ने उनकी कमेंट्स को शेयर भी किया है।

    खबरें और भी