विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इनकम टैक्स रेड...' सरकार के खिलाफ चुप रहने वाले सितारों पर Javed Akhar ने दिया ऐसा बयान

Published: Sun, 11 May 2025 02:38 PM (IST)

Javed Akhtar ने एक हालिया इंटरव्यू में उन सितारों का जिक्र किया है जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से ...और पढ़ें

जावेद अख्तर का चुप रहने वाले सितारों पर बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स
जावेद अख्तर का चुप रहने वाले सितारों पर बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. सरकार के खिलाफ चुप रहने वाले सितारों पर बोले जावेद
  2. जावेद अख्तर ने हॉलीवुड एक्ट्रेस का दिया उदाहरण
  3. जावेद ने बताया क्यों सितारों के सामने आती हैं कौन सी चुनौती

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जावेद अख्तर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। वह बेझिझक होकर सरकार के खिलाफ बयान देते हैं और मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दे पर भी बात करते हैं। हाल ही में, उन्होंने उन सितारों की चुप्पी और उनके सामने आने वाले चैलेंजेस के बारे में बात की है।

सरकार के खिलाफ बेधड़क बयान देने वाले जावेद अख्तर ने कहा है कि वह उन सितारों को दोष नहीं देते हैं जो राजनीतिक या सामाजिक मुद्दों पर चुप्पी साधे रखते हैं। उनके सामने कई चैलेंजेस आते हैं जिसके चलते उन्हें चुप रहना पड़ता है।

सेलेब्स की चुप्पी पर बोले जावेद अख्तर

न्यूज18 के मुताबिक, जावेद अख्तर ने एक हालिया इंटरव्यू में इशारों-इशारों में सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "मेरिल स्ट्रीप ने (अमेरिकी सरकार के खिलाफ) बयान दिया, लेकिन उन पर आयकर विभाग की कोई छापेमारी नहीं हुई। यह असुरक्षा वाकई है या नहीं, मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता लेकिन यह सच्ची धारणा है। अगर यह धारणा, यह आतंक किसी के दिल में है, तो वह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो), आयकर विभाग की छापेमारी से डरेगा कि उसकी फाइलें उजागर हो जाएंगी और उसकी जांच की जाएगी।"

यह भी पढ़ें- Sholay लिखने वाले Javed Akhtar को इस वजह से प्रोड्यूसर्स ने किया बॉयकॉट, कहा- '27 पैसे लेकर बॉम्बे...'

Javed Akhtar

कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में शोले के राइटर ने यह भी दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में असहमति की कमी अंदर से नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बाहर से पैदा हुई है। अख्तर ने कहा, "वे फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे होंगे, लेकिन वे इसी समाज में काम करते हैं, है न? वे अन्य आम लोगों की तरह ही काम कर रहे हैं, बस इस पेशे में धूम-धाम ज्यादा है।"

कौन हैं मेरिल स्ट्रीप?

मेरिल स्ट्रीप हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हैं जिन्होंने साल 2017 में एक विकलांग रिपोर्टर का मजाक उड़ाने के लिए उस वक्त के प्रेसिडेंट रहे डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की थी वो भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में। उनके बयान ने फिल्मी दुनिया में खूब चर्चा बटोरी थी।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानी हारे तो...'सीजफायर उल्लंघन के बाद वायरल हो रहा Lakshya मूवी का डायलॉग, Om Puri ने पहले ही दी थी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।