विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sholay के 'सांभा' की बड़ी बेटी आज फिल्मी दुनिया में हैं बड़ी स्टार, विदेशों में भी लहराया है सफलता का झंडा

Published: Fri, 02 May 2025 04:08 PM (GMT+05:30)

क्या आपको शोले के सांभा याद हैं? हिंदी सिनेमा में अपनी खलनायिकी के लिए मशहूर शोले के सांभा ने अपनी ...और पढ़ें

मैक मोहन की बेटी आज हैं बड़ी स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मैक मोहन की बेटी आज हैं बड़ी स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मैक मोहन ने 200 फिल्मों में किया था काम
  2. शोले में सांभा बनकर मैक मोहन हुए थे मशहूर
  3. मैक की तरह बड़ी बेटी ने भी सिनेमा में छोड़ी छाप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब कोई फिल्म बनती है तो पूरी फिल्म हीरो-हीरोइन और खलनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन स्क्रीन पर कुछ कैरेक्टर आर्टिस्ट ऐसे होते हैं जो चंद मिनटों के सीन्स से दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। एक ऐसे ही अभिनेता मैक मोहन (Mac Mohan) भी थे।

आजादी से पहले कराची में जन्मे मोहन माकिजानी उर्फ मैक मोहन जब बॉम्बे आए थे, तब उनका ख्वाब क्रिकेटर बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की ओर खींच लाई। पहले उन्होंने थिएटर ज्वॉइन किया और फिर बॉलीवुड में एंट्री की। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया और पहचान हासिल की।

इन फिल्मों से मिली पहचान

मैक मोहन ने 60 के दशक में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना शुरू किया और फिर अभिनय में हाथ आजमाया। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शोले मूवी में सांभा की भूमिका के लिए मिली। वह डॉन, कर्ज, सत्ते पे सत्ता, जंजीर, रफू चक्कर, शान, खून पसीना और शोले जैसी फिल्मों में काम किया।

Mac Mohan

Photo Credit - Instagram

साल 2010 में लंग कैंसर से मैक मोहन का निधन हो गया था। वह अजय देवगन (Ajay Devgn) की अतिथि तुम कब जाओगे? मूवी में आखिरी बार कैमियो रोल में नजर आए थे। आज भले ही मैक मोहन इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी बेटियां अपने पिता का नाम रोशन कर रही हैं।

एमी में नॉमिनेटेड हैं एक बेटी

मैक मोहन ने साल 1986 में मिनी से शादी की थी जिनसे उन्हें तीन बच्चे हैं। दो बेटियां मंजरी-विनती और एक बेटा विक्रांत है। मैक मोहन की दोनों बेटियां फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। विनती और मंजरी दोनों ही फिल्मों में एक्टिव हैं। मंजरी ने तो एमी में भी अपनी जगह बनाई है। पेशे से राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मंजरी ने कई अमेरिकन और हिंदी फिल्में बनाई हैं।

Manjari

Manjari with Abhay Deol - Instagram

मंजरी को सफलता फिल्म स्केटर गर्ल और स्पिन से मिली है। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में द लास्ट मार्बल, द कॉर्नर टेबल और आई सी यू भी बनाई है। वह वेकअप सिड और सात खून माफ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। स्पिन मूवी के लिए वह एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हो चुकी हैं।

दूसरी बेटी भी हैं प्रोड्यूसर

बात करें विनती की तो उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस शाह रुख खान की माय नेम इज खान, द कॉर्नर टेबल और स्केटर गर्ल में काम किया है। वह अपने पिता के नाम का प्रोडक्शन हाउस मैक प्रोडक्शंस चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 31.4 हजार फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के खलनायक की बेटी खूबसूरती में माशाल्लाह, Bold लुक से लगाती हैं आग, इस फील्ड में छाप रहीं नोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।