यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगा' जब इस लत के कारण जावेद अख्तर की जान पर बन आई बात, अटक गई थी शबाना की सांसें
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। सलीम खान के साथ उन्होंने कई फिल्मों की कहानी लिखी जो पर्दे पर हिट साबित हुईं। हालांकि एक समय ...और पढ़ें

HighLights
- शबाना आजमी ने अरबाज खान को दिया इंटरव्यू
- सलीम-जावेद के स्पिल्ट पर बोलीं शबाना आजमी
- जावेद अख्तर की शराब की लत का भी किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जावेद अख्तर और सलीम खान एक जमाने में बॉलीवुड की फेमस राइटर जोड़ी माने जाते थे। इन्होंने 'शोले', 'यादों की बारात', 'जंजीर' जैसी कई फिल्मों की कहानी लिखी। हालांकि, कुछ फिल्मों के लिए साथ काम करने के बाद इन दोनों ने एक दूसरे के साथ अपना रास्ता अलग कर लिया।
सलीम खान और जावेद अख्तर क्यों अलग हुए, इस बारे में शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बात रखी। इसी के साथ उन्होंने जावेद अख्तर की शराब की लत के बारे में भी खुलासा किया।
बी टाउन की हिट राइटर जोड़ी थे सलीम-जावेद
जावेद अख्तर और सलीम खान बॉलीवुड का चर्चित नाम हैं। सलीम खान और जावेद अख्तर ने किसी फिल्म के लिए एक साथ स्क्रिप्ट लिखने की शुरुआत 1971 में 'हाथी मेरे साथी' से की थी। इसके बाद 1982 तक कई फिल्मों की इन्होंने कहानी लिखी, जो टिकट विंडो पर हिट साबित हुई। हालांकि, इनके अलग होने के बाद इनके लेखन में लोगों को वो करिश्मा नजर नहीं आया।
यह भी पढ़ें: रेखा में ऐसा क्या जो मुझमें...मजाक मजाक में एक्ट्रेस के बारे में ये क्या बोल गईं Shabana Azmi?
जावेद अख्तर को थी शराब की लत
शबाना आजमी ने अरबाज खान के टॉक शो 'द इनविन्सिबल्स 2' में सलीम-जावेद के अलग होने पर बात की। इसी के साथ उन्होंने जावेद अख्तर के शराब की लत को लेकर भी बात की। शबाना ने कहा कि जावेद अख्तर को बहुत शराब पीने की आदत थी। उनकी इस लत से डील करना उनके लिए (शबाना के लिए) मुश्किल हो गया था।

जावेद को सताने लगा था जान का डर
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्ट्रेस ने बताया कि एक दिन जावेद अख्तर ने तय किया कि अब वह शराब नहीं पिएंगे। उन्हें लगने लगा था कि अगर वह इस तरह से ही पीते रहे, तो जिंदा नहीं रह पाएंगे, न ही क्रिएटिव काम कर पाएंगे। शबाना ने बताया कि एक दिन वह लंदन में थे। तब जावेद के मुंह से बहुत बदबू आ रही थी। यह शराब की दुर्गंध थी।
खबरें और भी
शबाना ने बताया कि जावेद ने उनसे बड़े आराम से कहा कि उनके लिए ब्रेकफास्ट बना दें। नाश्ता करने के बाद जावेद ने पहली बार उनसे कहा कि अब वह कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे। ये सुन शबाना आजमी हैरान थीं क्योंकि इसके पहले जावेद अख्तर ने कभी ऐसी बात नहीं की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस दिन से लेकर आज तक जावेद अख्तर ने शराब को हाथ नहीं लगाया।

सलीम-जावेद के अलग होने पर बोलीं शबाना
अरबाज खान ने शबाना आजमी से सलीम खान और जावेद अख्तर के अलग होने के कारण के बारे में भी पूछा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह खुद नहीं जानतीं कि दोनों के बीच क्या हुआ था।