यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan: 57 साल के शाह रुख खान ने घुटने टेकने से किया इंकार, जानें किस बात पर जवान स्टार को कहनी पड़ गई ये बात
Jawan Actor Shah Rukh Khan Cryptic Replies During AskSRK Session 13 जुलाई को शाह रुख खान ने फैंस के साथ AskSRK सेशन किया। इस दौरान यूजर्स ने एक्टर से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Actor Shah Rukh Khan Cryptic Replies During AskSRK Session: शाह रुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक्टर ने 13 जुलाई को फैंस के साथ AskSRK सेशन भी किया, जहां उन्होंने जवान से जुड़ी कई बातें की। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पर्सनल सवाल कर दिया, जिसके जवाब में किंग खान ने घुटने न टेकने की बात कह दी।
शाह रुख खान ने AskSRK सेशन के दौरान जवान के नए गाने से लेकर नए पोस्टर तक कई अपडेट दीं। इस बीच उनसे एक फैन ने उनकी हेल्थ को लेकर सवाल किया।
शाह रुख नहीं टेकेंगे घुटने
AskSRK सेशन में फैन ने शाह रुख खान से पूछा कि उनका घुटना अब कैसा है। इस पर किंग खान ने भी सीधा जवाब देने की बजाए मजेदार रिप्लाई किया। शाह रुख खान ने फैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, "हमेशा दर्द देता है, लेकिन अभी टेकने की नौबत से बहुत दूर है।"

फिल्म के टिकट पर पूछा सवाल
शाह रुख खान से इसके अलावा भी कई सवाल पूछे गए। एक फैन एक्टर से पूछा- "तुम क्या अपनी मूवी की टिकट खुद खरीद लेते हो?" इस पर एसआरके ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए कहा, "तुम क्या अपने काम की सैलरी खुद पे करते हो ?"

शाह रुख को मिला बिजी यूजर
एक अन्य यूजर ने जवान को लेकर सवाल किया, "कितने घंटे की फिल्म बनाई है?" इस पर शाह रुख ने जवाब दिया, "आपके पास कितना टाइम है, उतनी ही देख लेना भाई, बहुत बिजी लगते हो।"
खबरें और भी

ममी लुक पर पूछा सवाल
जवान से ममी लुक का पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने एक्टर से सवाल किया कि क्या ये वही हैं। शाह रुख खान ने हंसते हुए इसका जवाब दिया और कहा, "ये तो मैं हूं या फिर मेरी ममी होगी ?"

कब रिलीज होगी जवान ?
जवान की बात करें तो हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था। फिल्म को 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ जवान को तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।